Mandi: आग के तांडव से मची अफरातफरी, सुंदरनगर और बल्ह में हुईं अग्निकांड की घटनाएं

Date:

--Advertisement--

सुंदरनगर/रिवालसर: दिवाली की रात, सुंदरनगर और बल्ह उपमंडल में आग लगने की दो घटनाओं ने कई परिवारों को भारी नुकसान पहुँचाया। निचली बैहली गांव में एक दोमंजिला मकान, रसोईघर और गऊशाला पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस हादसे से प्रभावित लोगों को लाखों रुपये का नुक्सान हुआ है।

सुंदरनगर की घटना

जानकारी के अनुसार, सुंदरनगर उपमंडल के निचली बैहली गांव में कुसम लता पत्नी स्वर्गीय तुला राम के घर में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए बहुत मेहनत की, लेकिन उनके प्रयास सफल नहीं हुए। आग लगने से पूरा मकान जलकर राख हो गया।

राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को घटनास्थल पर जाकर नुकसान का आकलन किया। तहसीलदार अंकित शर्मा ने बताया कि नुकसान का आकलन करते हुए एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है। प्रभावित परिवार को तात्कालिक राहत के रूप में 5,000 रुपये की राशि प्रदान की गई है। मौके पर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदास चौहान ने कहा कि अगर अग्निशामक विभाग की कोई जीपनुमा फायर ब्रिगेड गाड़ी उपलब्ध होती, तो यह हादसा टाला जा सकता था। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में केवल एम्बुलेंस रोड ही उपलब्ध है।

बल्ह उपमंडल में अग्निकांड

बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत डहणू में दूसरी घटना में गऊशाला और रसोई घर आग की भेंट चढ़ गए। यहां भी ग्रामीणों और दमकल विभाग की टीम ने आधी रात तक आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद प्रभावित परिवार को लगभग 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

बताया गया कि लाल चंद पुत्र स्वर्गीय मायाधर की गऊशाला में वीरवार शाम करीब 7 बजे आग लगी। ग्रामीणों ने समय पर गऊशाला से बछड़ी को निकाल लिया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, और ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग पर काबू पाने में उन्हें रात 11 बजे तक का समय लगा।

पटवारी भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार को घटनास्थल पर आकर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया और इसकी रिपोर्ट प्रशासन को भेजी। प्रभावित परिवार को तिरपाल और 5,000 रुपये की राहत राशि भी प्रदान की गई। पंचायत उपप्रधान देवेंद्र ठाकुर ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द आर्थिक मदद की मांग की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: चम्बा में नशे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 422 ग्राम चरस के साथ 2 युवक गिरफ्तार; सलूणी में SIU की कार्रवाई

चम्बा पुलिस की SIU टीम ने सलूणी में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 422 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर गगन और मुख्य आरक्षी अवनीश की अगुवाई में टीम ने वन विभाग बैरियर के पास तलाशी लेकर चरस बरामद की।

Sirmaur: पांवटा साहिब में यमुना पुल पर दर्दनाक हादसा, डंपर से टकराई क्रेटा; 3 लोगों की मौत, मृतकों की पहचान नहीं हुई

पांवटा साहिब में गोविंदघाट बैरियर के पास यमुना पुल पर शनिवार रात क्रेटा गाड़ी डंपर से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Kangra: शाहपुर बाजार में नुक्कड़ नाटक से केंद्र की योजनाओं की जानकारी, ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान में लोगों को किया जागरूक

शाहपुर बाजार में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सौजन्य से ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। कलाकारों ने मनोरंजक अंदाज में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई।

एशियन गेम्स 2026: जापान में तिरंगे के साथ गूंजा भारत का जोश, हिमाचल के खेल मंत्री और विधायकों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

एशियन गेम्स 2026 में जापान के आइची-नागोया में भारत और मलेशिया के बीच हॉकी मुकाबला हुआ। हिमाचल के खेल मंत्री यादविन्द्र गोमा, केवल सिंह पठानिया समेत विधायकों ने स्टेडियम पहुंचकर भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाया। भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।