Kangra: फतेहपुर में घर से गहने चुराने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, चोरी के सभी आभूषण बरामद; जानें कैसे सुलझा मामला

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत फतेहपुर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सभी आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव मोच उपरला, तहसील फतेहपुर के एक निवासी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 25 जुलाई 2026 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर अलमारी से आभूषण चोरी कर लिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने थाना फतेहपुर में एफआईआर संख्या 79/2026 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(3) और 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Advertisement

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी शुभम (25), पुत्र स्वर्गीय कुलबीर सिंह, निवासी गांव बद्धवाडा, तहसील फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी आभूषण भी बरामद कर लिए गए।

Advertisement

पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है और जांच जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला नूरपुर ने बताया कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए लगातार अभियान चला रही है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में खड्ड किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

कांगड़ा के जयसिंहपुर उपमंडल की कर्णघट पंचायत में हरोटी खड्ड के किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लंबागांव पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Kangra: बोह घाटी के बातूनी गांव में पहुंचा BSNL नेटवर्क! वर्षों पुरानी मोबाइल समस्या खत्म, ग्रामीणों में खुशी; उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक...

बोह घाटी के बातूनी गांव में BSNL का मोबाइल टावर स्थापित होने से वर्षों पुरानी नेटवर्क समस्या खत्म हो गई है। ग्रामीणों ने मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया और BSNL अधिकारियों का आभार जताया।

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! न्यू चंडीगढ़ से गिरफ्तार किए गए दो उद्घोषित अपराधी, चल रहा था विशेष अभियान

कांगड़ा पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यू चंडीगढ़ से दो उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के अलग-अलग मामलों में न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किए गए थे।

Kangra: कांगड़ा में मानसून का कहर! 128 करोड़ का नुकसान, 33 घर पूरी तरह तबाह, कई सड़कें और पेयजल योजनाएं ठप

कांगड़ा जिले में लगातार बारिश और भूस्खलन से अब तक करीब 128 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। 33 घर पूरी तरह तबाह, 39 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि कई सड़कें और पेयजल योजनाएं अभी भी प्रभावित हैं।