Kangra: अवैध खनन के खिलाफ पूर्व सैनिक ने उठाया सख्त कदम, गोली मारकर ट्रैक्टर का टायर फोड़ा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ एक पूर्व सैनिक का सख्त कदम चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार, अटाहड़ा गांव निवासी पूर्व सैनिक कृष्ण सिंह ने अवैध खनन कर रही ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने के प्रयास में गोली चलाकर उसके टायर को फोड़ दिया।

घटना गत रात्रि करीब 10 बजे की है, जब एक ट्रैक्टर चालक छौंछ खड्ड में अवैध रूप से बजरी का खनन कर उसे ले जा रहा था। खनन के दौरान हुई हलचल की आवाज सुनकर कृष्ण सिंह मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर चालक को खनन रोकने के लिए कहा। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ने पर गुस्से में आकर कृष्ण सिंह ने पहले हवाई फायर किया और फिर ट्रैक्टर के बड़े टायर पर गोली चला दी। इससे टायर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही गंगथ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी कृष्ण सिंह को हिरासत में लेकर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी सुरेंद्र धीमान ने बताया कि जिस ट्रैक्टर पर गोली चलाई गई, वह पहले भी अवैध खनन के मामलों में शामिल पाया गया था।

Advertisement – HIM Live Tv

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ट्रैक्टर चालक को पहले भी अवैध खनन न करने की चेतावनी दी थी। लेकिन बार-बार की अनदेखी से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। फिलहाल आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

यह घटना न केवल अवैध खनन की समस्या को उजागर करती है, बल्कि स्थानीय स्तर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती को भी सामने लाती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के इन खिलाड़ियों ने दुनिया में बढ़ाया देवभूमि का मान, कबड्डी से क्रिकेट और हॉकी से शूटिंग तक रचा इतिहास; पढ़ें पूरी कहानी

हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने कबड्डी, क्रिकेट, हॉकी, वॉलीबाल, शूटिंग, तलवारबाजी, बॉक्सिंग और पैरा खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। सिरमौर, चंबा, मंडी, बिलासपुर और शिमला के इन खिलाड़ियों की सफलता की पूरी कहानी पढ़ें।

हिमाचल के मंडी में 20 वर्षीय युवक लापता, 24 अगस्त को घर से निकला था हर्ष; मां की सोने की बालियां भी साथ ले...

जिला मंडी की उपतहसील कटौला का 20 वर्षीय हर्ष कुमार 24 अगस्त की शाम घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।