Kangra: शाहपुर में 7 जून को जुटेंगे भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बलों के सदस्य, लंबित मांगों पर होगी बड़ी चर्चा

Date:

--Advertisement--

शाहपुर क्षेत्र में भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की महत्वपूर्ण त्रैमासिक बैठक 7 जून को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 10:30 बजे सामुदायिक भवन 39 मील शाहपुर में होगी, जिसमें संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों और सदस्यों की लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन के जिला कांगड़ा अध्यक्ष एवं प्रदेश चीफ पैटर्न एमएल ठाकुर करेंगे। संगठन के जिला उपाध्यक्ष बलदेव राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ सरकार के समक्ष लंबित मामलों और मांगों को लेकर आगे की रणनीति भी तय की जाएगी।

Advertisement

उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों से समय पर बैठक में पहुंचने का आग्रह किया है ताकि महत्वपूर्ण विषयों पर सामूहिक रूप से विचार-विमर्श किया जा सके। बैठक में शामिल होने वाले सदस्यों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

पांवटा साहिब में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, चीखें सुनकर पहुंचे लोग तो अंधेरे में फरार हुआ आरोपी

सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।

कांगड़ा में 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ट्यूशन के लिए निकला था अभिलाष; दो अज्ञात लोगों को लेकर पुलिस को दिया...

कांगड़ा के लंबागांव में 16 वर्षीय छात्र अभिलाष की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 27 अगस्त को ट्यूशन के लिए निकला था और अगले दिन घर से कुछ दूरी पर बदहवास हालत में मिला था। छात्र ने पुलिस को दो अज्ञात लोगों के उसे ट्राले में ले जाने और कुछ पिलाने की बात बताई थी।

शिमला IGMC में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत, 29 अगस्त को रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

शिमला के IGMC में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 64 वर्षीय बिलासपुर निवासी मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। मरीज 13 अगस्त को भर्ती हुआ था और 29 अगस्त को उसकी स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

नेरवा के हडेऊ नाला में ऑल्टो कार खाई में गिरी, महिला की मौके पर मौत; चार घायल, कुछ IGMC रेफर

नेरवा के हडेऊ नाला के पास रविवार को ऑल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में हिराह गांव की नीतू की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।