Bilaspur: कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर औहर के पास बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

Date:

--Advertisement--

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर औहर के पास एक सड़क दुर्घटना में 86 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, औहर निवासी जगत राम शर्मा गत रात सड़क किनारे से अपने घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें नागरिक अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जगत राम शर्मा औहर के पूर्व प्रधान थे और भाजपा किसान मोर्चा मंडल घुमारवीं के अध्यक्ष देशराज शर्मा के पिता थे।

घटना की सूचना मिलने पर ट्रैफिक टूरिस्ट पुलिस थाना औहर मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान कलमबद्ध किए। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया।

बिलासपुर के एएसपी शिव चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच प्रक्रिया जारी है। इस हादसे से औहर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग उन्हें उनके योगदान के लिए याद कर रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।