Kangra: धर्मशाला में “पोषण भी पढ़ाई भी” प्रशिक्षण शिविर में बाल विवाह रोकने पर जोर, 100 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरूक किया गया

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, कांगड़ा। “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” के तहत आयोजित “पोषण भी पढ़ाई भी” प्रशिक्षण शिविर में आज बाल अधिकारों और बाल विवाह रोकथाम पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन कांगड़ा के जिला प्रभारी मनमोहन चौधरी ने रिसोर्स पर्सन के रूप में भाग लिया और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकों को बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मशाला, रमेश जी ने की। उन्होंने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बाल विवाह से होने वाले सामाजिक और कानूनी नुकसानों के बारे में बताया। मनमोहन चौधरी ने बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत निर्धारित दंड और नियमों की जानकारी दी। इसके अलावा 1098 टोल-फ्री हेल्पलाइन और इसकी सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि किसी भी बाल विवाह की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों तक पहुँच सके।

शिविर में लगभग 100 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने बाल विवाह के खिलाफ शपथ ग्रहण किया कि वे अपने परिवार, पड़ोस और समुदाय में किसी भी बालिका का बाल विवाह नहीं होने देंगे और किसी भी प्रयास की सूचना पंचायत या सरकार की हेल्पलाइन पर देंगे। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार की महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण की योजनाओं की भी जानकारी साझा की गई।

शिविर के अंत में सर्किल पर्यवेक्षक सतपाल जी ने चाइल्ड हेल्पलाइन टीम का धन्यवाद करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर में मार्शल आर्टिस्ट राजेश कुमार ने दिखाया दमदार प्रदर्शन, ईंट और मार्बल स्लैब तोड़कर छात्रों को किया प्रेरित

शाहपुर के कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल में मार्शल आर्टिस्ट राजेश कुमार ने ईंट और मार्बल स्लैब तोड़कर शानदार प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन ने छात्रों को आत्मरक्षा, अनुशासन और फिटनेस के प्रति प्रेरित किया।

Kangra: शाहपुर के छतरी कॉलेज मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, कमल पाधा ने खिलाड़ियों को दिया बड़ा संदेश

शाहपुर के छतरी कॉलेज मैदान में आयोजित एक दिवसीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में 20 टीमों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कमल पाधा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को नशामुक्त समाज का मजबूत माध्यम बताया।

Himachal: कांगड़ा का पता बताकर हमीरपुर के परिवार से 18 लाख की ठगी! रिंग सेरेमनी के बाद दुल्हन पक्ष फरार, फर्जी निकली शादी की...

हमीरपुर में शादी का झांसा देकर एक परिवार से कथित तौर पर 18 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रिंग सेरेमनी के बाद दुल्हन पक्ष फरार हो गया और जांच में शादी की बुकिंग भी फर्जी निकली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sirmaur: सिरमौर से 18 वर्षीय युवती रहस्यमयी ढंग से लापता! कोचिंग जाने के बाद नहीं लौटी घर, पुलिस जांच में जुटी

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के किशनपुरा क्षेत्र से 18 वर्षीय युवती कोचिंग जाने के बाद लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।