शिक्षा मंत्री ने निहारी गरावग संपर्क मार्ग पर बैली ब्रिज का किया लोकार्पण, कुड़ी मोहली सम्पर्क मार्ग का किया निरीक्षण

Date:

--Advertisement--

शिमला, 25 नवम्बर – जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शिक्षा मंत्री कोटखाई क्षेत्र के अंतर्गत गरावग पंचायत में पहुंचे, जहाँ उन्होंने गिरी नदी पर 95 लाख रुपये की लागत से निर्मित निहारी गरावग संपर्क मार्ग पर बैली ब्रिज का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने गरावग से ग्रेई संपर्क मार्ग का उद्घाटन भी किया। तत्पश्चात, शिक्षा मंत्री ने 3.92 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन कुड़ी मोहली सम्पर्क मार्ग के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को समय रहते कार्य को पूरा करने के निर्देश भी दिए।

अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि गरावग पंचायत और इस पूरे क्षेत्र से उनके पारिवारिक एवं घनिष्ठ संबंध हैं, जिनकी नींव पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल द्वारा रखी गई थी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी प्रदेश है और यहां की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सड़कों का निर्माण यहाँ के विकास में अहम भूमिका निभाता है, खासकर जुब्बल नावर कोटखाई जैसे क्षेत्रों में, जहां सेब की बागवानी प्रमुख व्यवसाय है। उन्होंने कहा कि अधिक सड़कों का निर्माण इस क्षेत्र की आर्थ‍िक स्थिति को मजबूती देगा।

रोहित ठाकुर ने यह भी बताया कि वर्तमान सरकार के पिछले लगभग 2 वर्षों के कार्यकाल में जुब्बल नावर कोटखाई क्षेत्र में 100 सड़कों की पासिंग हो चुकी है और इस वित्त वर्ष के अंत तक एक दर्जन और सड़कों की पासिंग का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा मंत्री के रूप में उनकी प्राथमिकता सड़कों के निर्माण की है, लेकिन इसके साथ ही वे भवन निर्माण और अन्य विकास कार्यों पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं। इस श्रृंखला में, कोटखाई में निर्मित विकास भवन को जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा।

Advertisement – HIM Live Tv

प्रदेश में गुणवत्ता युक्त शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी सरकार सशक्त कदम उठा रही है, जिसके सुखद परिणाम शीघ्र ही देखने को मिलेंगे।

इसके बाद, शिक्षा मंत्री प्रगतिनगर (गुम्मा) स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंजीनियरिंग महाविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं प्रदान करना सरकार का दायित्व है और वे इस दिशा में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने देंगे।

महाविद्यालय द्वारा उठाए गए मुद्दों पर उन्होंने आश्वासन दिया कि इन सभी मुद्दों को तकनीकी शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा जाएगा और मिलकर समाधान किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने 38 लाख रुपये की लागत से निर्मित खेल परिसर का उद्घाटन रिबन काटकर किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, ग्राम पंचायत गरावग के प्रधान सुखचैन सुमन, पूर्व प्रधान मोहिंदर सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य देविंदर सावंत, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपक कालटा, युवा कांग्रेस के जुब्बल अध्यक्ष अतुल चौहान, कोटखाई के युवा कांग्रेस अध्यक्ष, अटल बिहारी इंजीनियरिंग महाविद्यालय के प्रधानचार्य, और विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में नशा तस्करों पर बड़ा वार! CIA टीम ने 10.28 ग्राम चिट्टे के साथ युवक को दबोचा

नूरपुर पुलिस की CIA टीम ने कंडवाल क्षेत्र में गश्त के दौरान 10.28 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: नूरपुर पुलिस का अवैध खनन पर बड़ा एक्शन! 5 ट्रैक्टरों पर कार्रवाई, JCB जब्त, मचा हड़कंप

नूरपुर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौरा क्षेत्र में तीन ट्रैक्टरों का चालान, एक जेसीबी जब्त और रेहन व गंगथ में दो अन्य ट्रैक्टरों पर भी कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

Chamba: चंबा में कुछ ही दूरी पर दो बड़े सड़क हादसे, सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, पिकअप भी खाई में गिरी; जानिए कैसे टला...

चंबा के बनीखेत-चंबा मार्ग पर शनिवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। सीमेंट से भरा ट्रक पलटने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, जबकि एक पिकअप वाहन भी सड़क से नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि दोनों हादसों में कोई घायल नहीं हुआ।

Kangra: धर्मशाला PG कॉलेज में एक साथ निकले 20 जहरीले रसेल वाइपर! मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने ऐसे संभाला हालात

धर्मशाला पीजी कॉलेज परिसर में एक साथ 20 रसेल वाइपर सांप मिलने से अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सभी सांपों को सुरक्षित पकड़कर प्राकृतिक आवास में छोड़ा और लोगों से सतर्क रहने की अपील की।