Kangra: किसानों, बागवानों और पशुपालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता – विधायक किशोरी लाल

Date:

--Advertisement--

पालमपुर, 26 अप्रैल: विधायक बैजनाथ किशोरी लाल ने कहा कि किसानों, बागवानों और पशुपालकों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को मजबूत करने के लिए पशुपालन विभाग गंभीरता से कार्य कर रहा है। यह बात आज विधायक ने आईवीएफ प्रयोगशाला पालमपुर के सभागार में पशुपालन विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कही।

विधायक ने पशु विभाग के अधिकारियों को विश्व पशु चिकित्सा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य पशु चिकित्सकों के योगदान को पहचानना और पशु स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें पशु स्वास्थ्य और कल्याण के महत्व को याद दिलाता है।

किशोरी लाल ने कांगड़ा जिले के ढ़गवार में अढाई सौ करोड़ रुपए की लागत से दूध प्रसंस्करण केंद्र स्थापित करने की जानकारी दी, जिसमें प्रतिदिन डेढ़ लाख लीटर दूध प्रसंस्करण की सुविधा होगी। उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश में दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है और प्रदेश सरकार ने बजट में गाय के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य को 45 रुपये से बढ़ाकर 51 रुपये तथा भैंस के दूध को 55 रुपये से बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर करने की घोषणा की है।

इससे पहले विधायक ने पशुपालन विभाग से सेवानिवृत हुए अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. मोहिंदर शामा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। साथ ही, डॉ. शालीमनी और डॉ. निर्देशिका ने “पशु स्वास्थ्य के लिए टीम की आवश्यकता” पर विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ विरेन्द्र जम्वाल, सहायक निदेशक डॉ. वीरेंद्र पटियाल, वरिष्ठ वेटरनरी अधिकारी डॉ. संजय अवस्थी, डॉ. सुषमा राणा, डॉ. राजेश राणा सहित पशुपालन विभाग के अधिकारी और सेवानिवृत अधिकारी भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में घरेलू विवाद के बीच रिटायर्ड फौजी ने चला दी लाइसेंसी बंदूक, जानिए फिर क्या हुआ

कांगड़ा के पालमपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक और शस्त्र लाइसेंस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Chamba: सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ में मिलेगा मामलों का आसान निपटारा, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ

चंबा में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ का लाभ उठाने की अपील की है। 31 जुलाई तक आवेदन कर लंबित मामलों को विशेष लोक अदालत में शामिल कराया जा सकता है।

Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मचारी ने जताई जान का खतरा, सहकर्मियों पर गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

चंबा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपनी तीन सहकर्मियों पर जान से मारने की धमकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पंचकूला की नई डीसीपी बनीं अदिति सिंह, उपलब्धियों के साथ सृष्टि गुप्ता ने ली विदाई; जानिए कौन हैं 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी जिन्होंने...

पंचकूला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने नई डीसीपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है, जबकि सृष्टि गुप्ता को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। जानिए नई डीसीपी अदिति सिंह के बारे में।