Himachal: शिमला सहित पूरे प्रदेश में अब डस्टबिन नहीं तो 10 हज़ार का जुर्माना, आज से शुरू हुई सख्ती

Date:

--Advertisement--

राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में कमर्शियल वाहनों में डस्टबिन न लगाने वाले ऑप्रेटरों के खिलाफ आज से परिवहन विभाग सख्त कार्रवाई शुरू करेगा। विभाग द्वारा ऐसे वाहनों पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। सरकार द्वारा कमर्शियल वाहनों में डस्टबिन लगाना अनिवार्य करने की अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है, जिसके बाद परिवहन विभाग ने सभी वाहन ऑप्रेटरों और यूनियनों को पत्र भेजकर निर्देश जारी किए थे। इन निर्देशों के अनुसार, 4 मई तक सभी बसों और टैक्सियों में डस्टबिन लगाना अनिवार्य किया गया था।

परिवहन विभाग के अनुसार अब ऐसे वाहन जो डस्टबिन से लैस नहीं होंगे, उनकी पासिंग नहीं की जाएगी। इस नियम को 29 अप्रैल से लागू कर दिया गया है। पुराने वाहनों को डस्टबिन लगाना अनिवार्य किया गया है, जबकि नए वाहनों की पासिंग तब तक नहीं होगी जब तक उनमें यह व्यवस्था न हो। राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है और इसके लिए अधिसूचना भी जारी की गई है। अब टैक्सियों, एचआरटीसी और सभी निजी सार्वजनिक परिवहन वाहनों में कूड़ेदान लगाना अनिवार्य कर दिया गया है ताकि वाहन में उत्पन्न कचरे को एकत्र कर उचित स्थान पर फेंका जा सके।

इसके अतिरिक्त, प्रदेश में यदि कोई व्यक्ति वाहन से या अन्यत्र जैविक कचरा इधर-उधर फेंकता पाया गया तो उस पर ₹1,500 का जुर्माना लगाया जाएगा। यह जुर्माना भी अब सख्ती से वसूला जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

आरटीओ शिमला अनिल शर्मा ने स्पष्ट किया है कि सरकार के आदेशों की अवहेलना करने वाले कमर्शियल वाहन मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी। सोमवार से निरीक्षण शुरू किया जाएगा और जिन वाहनों में डस्टबिन नहीं पाया जाएगा, उनसे ₹10,000 तक का जुर्माना वसूला जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2027 को लेकर BJP का बड़ा दावा, श्रीकांत शर्मा बोले- जल्द बदलेगा राजनीतिक रिवाज; 8,007 बूथ मजबूत करने पर फोकस

भाजपा के हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने की बात कही। टिप्पर में हुई प्रदेश पदाधिकारी बैठक में 8,007 बूथों पर संगठन को मजबूत करने और 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा आयोजित करने की जानकारी दी गई।

Kangra: कांगड़ा में 6 से 16 अक्टूबर तक बंद रहेगी रजोल-धनोटू सड़क, निर्माण कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक

कांगड़ा की रजोल-धनोटू सड़क का एक हिस्सा 6 से 16 अक्टूबर तक बंद रहेगा। पाइप कलवर्ट और सीसी पेवमेंट निर्माण कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी, जबकि आपातकालीन वाहनों को छूट दी जाएगी।

Kangra: धर्मशाला में LLM करने का नया मौका, HPU खनियारा में शुरू हुआ एक वर्षीय कोर्स; 30 सीटों पर मेरिट से मिलेगा प्रवेश

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र मोहली, खनियारा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एक वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम शुरू होगा। 30 गैर-सब्सिडाइज्ड सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा और आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है।

Kangra: शाहपुर की बेटी हिमानी शर्मा ने रचा कमाल, BCCI अंडर-19 महिला टीम में हुआ चयन; धारकंडी में खुशी की लहर

शाहपुर के धारकंडी की ग्राम पंचायत दरिणी की बेटी हिमानी शर्मा का BCCI अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। इससे पहले वह हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-19 महिला टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।