Kangra: हाईवे पर जलती गाड़ी और डीजल से भरे ड्रम, डमटाल में बाल-बाल टला बड़ा हादसा

Date:

--Advertisement--

डमटाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिलटॉप दुर्गा मंदिर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मानसर से पठानकोट की ओर जा रही मानसर टोल प्लाजा की एक गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी में डीजल से भरे चार ड्रम लोड थे, जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो गई। आग लगते ही कुछ ही पलों में वाहन पूरी तरह धू-धू कर जलने लगा।

घटना के समय गाड़ी में सवार दो लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए जलती हुई गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद उन्होंने बड़ी होशियारी से गाड़ी में लोड डीजल के ड्रमों को सड़क पर सुरक्षित उतार दिया, जिससे एक बड़ा विस्फोट होने से बच गया। उनकी सतर्कता के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा टल गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही डमटाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही पंजाब पुलिस की सड़क सुरक्षा टीम भी एएसआई सुभाष चंद्र के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंच गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अग्निशमन विभाग इंदौरा को सूचना दी गई। इंदौरा की फायर ब्रिगेड के साथ-साथ पंजाब के पठानकोट अग्निशमन विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं।

अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान सड़क सुरक्षा बल ने यातायात को सुचारू रूप से नियंत्रित किया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लगने से बच गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।