Kangra: 3 करोड़ की संपत्ति जब्त, दुबई से चल रहा था चिट्टा रैकेट – नूरपुर पुलिस ने पकड़ी बड़ी ड्रग्स सिंडिकेट

Date:

--Advertisement--

जिला पुलिस नूरपुर ने एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए लगभग 3 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त करने में सफलता हासिल की है। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 27 अक्तूबर 2024 को डमटाल के अंतर्गत इंदौरा मोड़ एनएच-44 के पास कंबलजीत सिंह निवासी अर्जुन नगर (अमृतसर) को गिरफ्तार किया गया था और उसके कब्जे से 262 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। पूछताछ व जांच के आधार पर सामने आया कि इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं जिनकी तलाश जारी थी।

8 अप्रैल 2025 को इसी मामले में एक और आरोपी राजेश कुमार निवासी अर्जुन नगर को धर्मशाला से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि यह चिट्टा तस्करी का नेटवर्क दुबई से संचालित हो रहा है। पुलिस ने जांच को गुप्त रूप से जारी रखते हुए 13 अप्रैल को भदरोया निवासी राज कुमार को भी गिरफ्तार किया, जो कि एक कुख्यात चिट्टा तस्कर है और उस पर कई अन्य मामले दर्ज हैं।

इसके बाद 15 अप्रैल को भदरोया निवासी लखविंद्र कोहली को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पठानकोट निवासी मोहित सिंह के घर पर छापेमारी की, जहां से 4.90 लाख रुपए नकद, 67.93 ग्राम सोने के गहने, 95.45 ग्राम चांदी के गहने, दो मोबाइल फोन और 4.50 लाख रुपए के बीमा बॉन्ड बरामद हुए। पूछताछ में लखविंद्र ने बताया कि उसने नशीले पदार्थ बेचकर जो संपत्ति अर्जित की थी, उसे पुलिस से बचाने के लिए पठानकोट निवासी गगन सरना के पास सुरक्षित रख दिया था।

16 अप्रैल को गगन सरना के घर पर पुलिस ने छापा मारा और वहां से 1 किलो 25 ग्राम सोना, 4 ग्राम चांदी और 1 करोड़ 15 लाख रुपए की नकदी बरामद की। एसपी ने बताया कि लखविंद्र का पुत्र विशाल 1 फरवरी 2023 को नूरपुर थाने में दर्ज एक मामले में मुख्य आरोपी है, जिससे 1 किलो 131 ग्राम चिट्टा, 100 नशीली गोलियां और लगभग 1 करोड़ की राशि बरामद की गई थी। विशाल को उच्च न्यायालय शिमला से जमानत मिलने के बाद से ही फरार घोषित किया गया है।

एसपी अशोक रत्न ने बताया कि जांच के आधार पर मोहित सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक इस मामले में कुल 6 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और आरोपियों व उनके रिश्तेदारों के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में जमा करीब 52 लाख रुपए की राशि को फ्रीज किया गया है। पुलिस की जांच अभी भी जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।