Himachal: हिमाचल में तूफानी तबाही: सिरमौर में कार खाई में गिरी, युवक रातभर फंसा रहा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में बीती रात आए तेज तूफान ने कई जिलों में तबाही मचाई। हवाओं की गति इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, बिजली आपूर्ति बाधित हुई और वाहनों को नुकसान पहुंचा। सिरमौर जिला सबसे ज्यादा प्रभावित रहा, जहां एक कार खाई में जा गिरी और उसका चालक पूरी रात वाहन में ही फंसा रहा।

यह हादसा पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे पर आंबवाला सैनवाला पंचायत के पास हुआ। उत्तर प्रदेश का युवक सौरभ अपनी कार से हाईवे से गुजर रहा था। रात के समय करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं, जिससे उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। युवक पूरी रात कार में ही फंसा रहा और मदद का इंतजार करता रहा।

अगली सुबह गांव के प्रधान संदीप तोमर और अन्य स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से उसे नजदीकी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। युवक घायल है और उसका इलाज जारी है।

उधर, शिलाई क्षेत्र के रोनहाट के लाधी पंचायत के कोटी बॉन्च गांव में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता पर भी तूफान का असर पड़ा। तेज हवाओं के कारण रात को मंच और टैंट उड़ गए और टूटकर गिर पड़े। आयोजकों ने सुबह मंच को ठीक कर प्रतियोगिता दोबारा शुरू की।

शिमला स्थित मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की थी। विभाग ने 18 और 19 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है, जिसमें बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।