Kangra: द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज में उत्कृष्ट स्कॉलरशिप टेस्ट-2026 आयोजित, 60 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

Date:

--Advertisement--

शाहपुर: द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज में उत्कृष्ट स्कॉलरशिप टेस्ट-2026 का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा के माध्यम से 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को कॉलेज के बीसीए, बीबीए और बी.कॉम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए योग्यता आधारित छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार मेधावी विद्यार्थियों को एक लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। इस परीक्षा में विभिन्न शैक्षणिक धाराओं से जुड़े 60 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत संबोधन के साथ हुई, जिसमें विद्यार्थियों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया गया। इसके बाद संस्थान का परिचय प्रस्तुत करते हुए कॉलेज की संबद्धता, शैक्षणिक उत्कृष्टता और विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम के दौरान बीसीए विभागाध्यक्ष सहायक प्रोफेसर राजेश राणा, बीबीए विभागाध्यक्ष सहायक प्रोफेसर वितिका महाजन और बी.कॉम विभागाध्यक्ष सहायक प्रोफेसर रजत शर्मा ने अपने-अपने विभागों का परिचय दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक अवसरों, करियर विकल्पों, रोजगार संभावनाओं तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के अनुरूप कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सर्वांगीण विकास के लिए भी प्रेरित किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर उत्कृष्ट स्कॉलरशिप टेस्ट के उद्देश्य, इसके लाभ और मेधावी विद्यार्थियों को मिलने वाली आर्थिक सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही कॉलेज द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सरकारी छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।

कॉलेज के कार्यकारी निदेशक डॉ. बी.एस. पठानिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें आत्मविश्वास, साहस और सकारात्मक सोच के साथ अपने शैक्षणिक लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने 21वीं सदी के कौशलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बदलते समय में ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक दक्षताओं का विकास भी अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम को और प्रेरणादायक बनाते हुए बीबीए अंतिम वर्ष की छात्रा आस्था और बीसीए अंतिम वर्ष की छात्रा रिम्पी ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कॉलेज के सकारात्मक शैक्षणिक माहौल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों को मिलने वाले विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में बीसीए अंतिम वर्ष की छात्रा रिम्पी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि उत्कृष्ट स्कॉलरशिप टेस्ट-2026 प्रतिभा को सम्मान देने, विद्यार्थियों को करियर के लिए तैयार करने और मूल्य आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह आयोजन संस्थान के मूल मंत्र “जहां ज्ञान केवल दिया नहीं जाता, बल्कि सृजित किया जाता है” को साकार करता है।


द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज में उत्कृष्ट स्कॉलरशिप टेस्ट-2026 संपन्न, मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा ₹1 लाख तक की छात्रवृत्ति…

Watch Live 👇

YouTube: https://youtu.be/tAYeR4p088Q?si=Fu02TNVfVeo3gQRJ

Facebook: https://www.facebook.com/share/v/18o68E6FhA/?mibextid=wwXIfr — HIM Live Tv


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: डल झील मेले का 16 सितंबर को महाआरती से होगा भव्य आगाज, श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम; 15 तक पूरी होंगी सभी तैयारियां

धर्मशाला की डल झील में 16 सितंबर को महाआरती के साथ मेले का शुभारंभ होगा। विधायक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों को 15 सितंबर तक सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्नान, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

Kangra: धर्मशाला में 6 और 7 सितंबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में होगी सप्लाई प्रभावित; मौसम खराब हुआ तो बदलेगी...

धर्मशाला के कई इलाकों में 6 और 7 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों के जरूरी रख-रखाव के चलते विभाग ने शटडाउन का कार्यक्रम जारी किया है।

Kangra: शाहपुर कॉलेज में अब पढ़ाई के साथ रोजगार की तैयारी, 5 नए कोर्स शुरू; सिहवां में 2.52 करोड़ से बनेगा नया PHC भवन,...

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के 20वें स्थापना दिवस पर बीबीए, बीसीए, बीवॉक, पीजीडीसीए और फिजिकल एजुकेशन के पांच नए पाठ्यक्रम शुरू किए गए। विधायक केवल सिंह पठानिया ने सिहवां में 2.52 करोड़ रुपये से नया PHC भवन बनाने की घोषणा की और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया।

Kangra: शाहपुर विधानसभा के भलेड़ पावर हाउस के पास खाई में गिरी बाइक, तीन युवाओं की दर्दनाक मौत; झुनेना गांव में पसरा मातम, विधायक...

शाहपुर की दरीणी पंचायत के झुनेना गांव के तीन युवाओं की भलेड़ पावर हाउस के पास मोटरसाइकिल के खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। विधायक केवल सिंह पठानिया ने सिविल अस्पताल पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाईं।