Shimla: डोडरा-क्वार सड़क हादसा: ओवरलोड बोलेरो खाई में गिरी, 1 महिला की मौत, 24 घायल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के अति दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार में सोमवार सुबह एक ओवरलोड बोलेरो कैंपर गाड़ी खाई में गिर गई, जिससे एक महिला की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बोलेरो गाड़ी डोडरा से क्वार की ओर जा रही थी, तभी गोसांगो के पास गाड़ी का नियंत्रण खो गया और वह खाई में गिर गई। गाड़ी में कुल 25 लोग सवार थे, जो कि गाड़ी की क्षमता से अधिक थे।

मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीय शाना देवी, पत्नी कमाल चंद, निवासी डोडरा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया। सात गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संदासु रैफर किया गया, जबकि 17 अन्य हल्की चोटों के साथ क्वार अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

प्रशासन ने मृतक महिला के परिवार को 20,000 रुपये की फौरी राहत और गंभीर रूप से घायलों को 10,000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। सभी घायल डोडरा के निवासी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि गाड़ी ओवरलोड थी, और यह हादसा इस वजह से हुआ है।

घायलों की पहचान तारा चंद (पुत्र सजनू), यशपाल (पुत्र चैन दास), सुषमा देवी (पत्नी मंगत राम), अमन (पुत्र सूरत मल), सुरमा देवी (पत्नी राज देव), गुलाब सिंह (पुत्र भोला राम), अरनव (पुत्र राज देव), हेमलता (पत्नी विक्की), रीता (पत्नी नील चंद), वाना देवी (पत्नी मंगलु राम), ममता (पत्नी संजू), जसपति (पत्नी कृपा राम), भगत चंद (पुत्र गोविंद राम), सजन देवी (पत्नी जिया लाल), कल्पना (पत्नी गंगा श्याम), निता देवी (पत्नी संत राम), रोजी सिंह (पुत्र झुणु राम), कुमारी काम्या (पुत्री विक्की), देव राज (पुत्र माया राम), राजमणी (पत्नी बाबू राम), राज राम (पुत्र नरमी राम), राजेश (पुत्र राम रतन), विकास (पुत्र बाबू राम), नवीन कुमार (पुत्र दलीप सिंह) के रूप में हुई है। सात घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में ABVP का जोरदार प्रदर्शन, आर्य डिग्री कॉलेज का गेट बंद कर उठाए छात्रों के ये बड़े मुद्दे

नूरपुर में ABVP ने आर्य डिग्री कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर 25 से 30 प्रतिशत फीस बढ़ोतरी वापस लेने, छात्र संघ चुनाव बहाल करने, हॉस्टल छात्रों के लिए आरक्षित करने और नए कॉलेज भवन का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

Kangra: धर्मशाला में 22 अगस्त को बिजली को लेकर बड़ा अपडेट, इन इलाकों में रहेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 22 अगस्त को विद्युत लाइनों के रखरखाव के चलते मस्जिद के आसपास, मोहली और सरीन होटल के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली बाधित रहेगी।

Kangra: शाहपुर में कल बिजली रहेगी बंद, इस इलाके में पड़ेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

शाहपुर में 21 अगस्त को 250 केवीए झंगी ट्रांसफार्मर की मरम्मत और रखरखाव के चलते सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक झंगी व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी आपदा के 14 प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार, हर परिवार को 5,100...

शाहपुर की बोह घाटी में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 14 परिवारों की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रमुख व्यवसायी चौधरी सतीश कुमार आगे आए। उन्होंने प्रत्येक परिवार को 5,100 रुपये की आर्थिक राहत राशि प्रदान की।