Kangra: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का महामुकाबला: टिकट बिक्री जोरों पर, होटल बुकिंग में भी उछाल

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 8 मई को प्रस्तावित पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले आईपीएल मैच की शुक्रवार को ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू हो गई। शाम 5 बजे के करीब ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू हुई। इस मैच के लिए सबसे सस्ती टिकट 1500 रुपए की रही, जो कुछ ही देर में पूरी तरह बुक हो गई। वहीं, 7500 रुपए वाली पैवेलियन टैरेस टिकट की बिक्री भी शुरू हो चुकी है। इसके अलावा, पूर्वी और पश्चिमी स्टैंड की 6000 और 5000 रुपए की, उत्तरी स्टैंड की 5000 रुपए की, नॉर्थ पैवेलियन स्टैंड की 3750 रुपए की, वैस्ट स्टैंड टू की 2250 रुपए की, नॉर्थ-वेस्ट स्टैंड की 2000 रुपए की तथा ईस्ट स्टैंड टू, नॉर्थ वन और ईस्ट टू की 1750 रुपए की टिकटें भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। वहीं, 4 मई को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले मैच के लिए 5000, 7000 और 10000 रुपए की विभिन्न स्टैंडों की टिकटों की ऑनलाइन बिक्री जारी है। 5 हजार रुपए की टिकटें नॉर्थ, वैस्ट और ईस्ट स्टैंड के लिए तथा 10 हजार रुपए की टिकटें पैवेलियन स्टैंड के लिए उपलब्ध हैं।

धर्मशाला में 4, 8 और 11 मई को होने वाले आईपीएल मैचों के चलते हवाई किराए में भी भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। 1 मई से 12 मई तक धर्मशाला से दिल्ली के लिए फ्लाइट टिकट का किराया 7000 से 30000 रुपए और दिल्ली से धर्मशाला के लिए 6500 से 25000 रुपए तक पहुंच सकता है। मैच के दिन और उससे पहले के दिन किराए में और इजाफा होने की संभावना है।

8 मई को होने वाले मैच के लिए धर्मशाला और मैक्लोडगंज के होटलों में एडवांस बुकिंग 55 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है। 4 मई के पहले मैच के लिए होटलों में बुकिंग अपेक्षाकृत कम बताई जा रही है। होटल एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने कहा कि रोजाना होटल में कमरों की उपलब्धता के बारे में पूछताछ के फोन आ रहे हैं और दर्शक मैचों के दौरान धर्मशाला में रुकने में रुचि दिखा रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।