Kangra: धर्मशाला बिजली अलर्ट: 16 और 17 जून को किन-किन इलाकों में रहेगी बिजली बंद, यहां चेक करें

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला के लोगों के लिए जरूरी खबर है। विद्युत उप-मंडल सिद्धपुर ने जानकारी दी है कि विद्युत लाइनों के सामान्य रख-रखाव कार्य के चलते 16 और 17 जून को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की सलाह दी है।

सहायक अभियंता संतोष कुमार के अनुसार 16 जून को सुबह 9:30 बजे से कार्य समाप्त होने तक 11 केवी खनियारा फीडर से जुड़े क्षेत्रों सिद्धपुर, एजूकेशन बोर्ड कॉलोनी, नोरबलिंगा, मोहली, खड़ोता, टिल्लू, चकवन, खनियारा बाजार, नड्डी और सोकनी-दा-कोट में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान विद्युत लाइनों के सामान्य रख-रखाव का कार्य किया जाएगा।

Advertisement

इसी तरह 17 जून को सुबह 9:30 बजे से कार्य समाप्त होने तक 11 केवी होडल फीडर से जुड़े क्षेत्रों सिद्धपुर, फतेहपुर, सुक्कड़, लोअर सुक्कड़, सेक्रेड हार्ट, त्रिलोकीनाथ और उपाहू में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने बताया कि निर्धारित समय तक रख-रखाव कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

बिजली विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि मौसम खराब रहता है या कोई आकस्मिक आपदा आती है, तो रख-रखाव कार्य स्थगित किया जा सकता है या आंशिक रूप से ही पूरा किया जाएगा। ऐसे में बिजली आपूर्ति की समय-सारिणी में बदलाव संभव है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.813 किलो चरस के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; 3 वाहन जब्त

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने बैजनाथ के गनखेतर रेलवे क्रॉसिंग के पास 1 किलो 813 ग्राम अवैध चरस बरामद कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 3 वाहन भी जब्त किए हैं।

रक्षाबंधन पर पीएम मोदी को भेजी राखी का आया जवाब, मेघना पुरी को PMO से मिला पत्र; प्रधानमंत्री ने जताया आभार

रक्षाबंधन पर धर्मशाला की मेघना पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी और शुभकामनाएं भेजी थीं। प्रधानमंत्री कार्यालय से आए पत्र में पीएम मोदी ने उनका आभार जताया और महिलाओं की भूमिका पर बात की।

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में अब दिन में 3 बार लगेगी हाजिरी, नहीं लगाई तो अगले महीने वेतन से कटेगी रकम

हिमाचल के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को अब दिन में तीन बार वीएसके-स्विफ्टचैट पोर्टल पर हाजिरी दर्ज करनी होगी। उपस्थिति सत्यापन के बिना वेतन बिल नहीं बनेंगे और अनुपस्थिति पर अगले महीने वेतन में कटौती हो सकती है।

मैक्लोडगंज के होस्टल में देर रात बड़ी रेड, कूड़ेदान में छिपे पर्स से चिट्टा-अफीम समेत नशीले पदार्थ बरामद; दो हिरासत में

मैक्लोडगंज के अप्पर धर्मकोट स्थित निजी होस्टल में पुलिस ने गुप्त सूचना पर देर रात रेड की। कूड़ेदान में छिपे पर्स से चिट्टा, अफीम, चरस और गांजा बरामद हुआ। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।