कोरोना और आपदा काल में शानदार सेवाओं का मिला सम्मान, ओंकार शर्मा को मिला इंडियन एक्सीलैंस अवार्ड

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा को उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों और विशेष रूप से कोरोना महामारी तथा विभिन्न आपदाओं के दौरान दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए इंडियन एक्सीलैंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान प्रदेश की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से उनके जनहित और प्रशासनिक सेवाओं में किए गए सराहनीय कार्यों के सम्मान स्वरूप प्रदान किया गया।

यह सम्मान लाडली फाउंडेशन, हिमाचल रेनबो स्टार क्लब और गोविंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह के दौरान दिया गया। कार्यक्रम में उन संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने प्रदेश में सामाजिक सेवा, राहत कार्यों और जनकल्याण गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Advertisement

समारोह के दौरान हिमाचल रेनबो स्टार क्लब और लाडली फाउंडेशन के अध्यक्ष इशान अख्तर ने कहा कि ओंकार शर्मा एक ईमानदार, कर्मठ और जनहित के प्रति समर्पित अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के कठिन दौर और विभिन्न आपदा परिस्थितियों में ओंकार शर्मा द्वारा लिए गए त्वरित प्रशासनिक निर्णय, राहत कार्यों का प्रभावी समन्वय और आम जनता के हित में उठाए गए कदम बेहद सराहनीय रहे हैं।

इशान अख्तर ने कहा कि इन्हीं उल्लेखनीय सेवाओं और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए ओंकार शर्मा को इंडियन एक्सीलैंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। समारोह में उपस्थित लोगों ने भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए इसे प्रदेश के प्रशासनिक क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शिकागो दौरा किया रद्द, मीलों पैदल चलकर बोह आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे केवल सिंह पठानिया; बोले- शाहपुर की जनता की सेवा ही...

शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बोह क्षेत्र में बादल फटने से प्रभावित गांवों का दौरा करने के लिए अपना शिकागो दौरा रद्द कर दिया। उन्होंने राहत शिविर पहुंचकर प्रभावित परिवारों को सहायता का भरोसा दिया और राहत कार्यों की समीक्षा की।

Dharmendra Pradhan Himachal Connection & Love Story: क्या आप जानते हैं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ससुराल हिमाचल में है? जानिए उनकी लव स्टोरी...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का हिमाचल प्रदेश से भी गहरा रिश्ता है। उनकी पत्नी मृदुला ठाकुर मंडी जिले के कोठुआ गांव की रहने वाली हैं। जानिए दोनों की मुलाकात, शादी और परिवार की दिलचस्प कहानी।

Kangra: गगल एयरपोर्ट के पास जमीन खरीद घोटाले में बड़ा खुलासा, खरीदार की जगह दूसरों ने किए हस्ताक्षर; विजिलेंस जांच में नए राज सामने...

गगल एयरपोर्ट के पास धारा 118 के कथित उल्लंघन से जुड़ी जमीन खरीद मामले में विजिलेंस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। प्रारंभिक जांच में खरीदार की जगह अन्य लोगों के हस्ताक्षर और फर्जी कृषि प्रमाणपत्र के जरिए जमीन खरीदने के संकेत मिले हैं।

Himachal: देहदान की इच्छा लेकर IGMC पहुंचे 78 वर्षीय बुजुर्ग, दो दिन भटकने के बाद लौटे निराश; अब जांच के आदेश

सुबाथू के 78 वर्षीय सुरेंद्र सिंह देहदान की इच्छा लेकर आईजीएमसी शिमला पहुंचे, लेकिन उनका दावा है कि दो दिन तक विभागों के चक्कर लगाने के बाद उन्हें दूरी का हवाला देकर मना कर दिया गया। मामले पर अब जांच की बात कही गई है।