Kangra: धर्मशाला मैराथन-2025: मुख्यमंत्री ने आधिकारिक जर्सी लॉन्च की, धौलाधार की सुंदरता और खेल उत्साह को बढ़ावा

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में धर्मशाला मैराथन-2025 की आधिकारिक जर्सी लॉन्च की। यह मैराथन 25 दिसंबर, 2025 को प्रस्तावित है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य शारीरिक तंदरुस्ती को बढ़ावा देना, खेल पर्यटन को प्रोत्साहित करना और धौलाधार पर्वतमाला की मनोरम खूबसूरती को प्रदर्शित करना है।

जर्सी का डिज़ाइन धौलाधार पर्वतमाला और क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है, जिसे उपस्थित लोगों ने अत्यंत सराहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जर्सी सिर्फ एक खेल पोशाक नहीं है, बल्कि इस मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक भी है।

नगर निगम धर्मशाला ने जिला प्रशासन कांगड़ा के सहयोग से इस मैराथन का आयोजन किया है। मैराथन के माध्यम से न केवल स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी भाग लेने और प्रेरित होने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने नगर निगम धर्मशाला के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए प्रतिभागियों को मैराथन (42.195 किलोमीटर), हाफ मैराथन (21.075 किलोमीटर) और अन्य कम दूरी की श्रेणियों में पंजीकरण करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का उल्लेख किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, नगर निगम धर्मशाला की महापौर नीनू शर्मा, पूर्व महापौर देवेन्द्र जग्गी, उपायुक्त हेमराज बैरवा, नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल, पुलिस अधीक्षक अशोक रतन और नगर निगम के कई पार्षद भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज! बारिश हुई तो यहां होगा कार्यक्रम, एसडीएम ने दिए अहम निर्देश

कांगड़ा में 15 अगस्त के उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम डॉ. अंजली गर्ग ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बारिश होने की स्थिति में समारोह जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में आयोजित किया जाएगा।

Kangra: धर्मशाला में 6 अगस्त को इन इलाकों में 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली सहित आसपास के क्षेत्रों में 6 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

Kangra: शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में बड़े फैसलों पर मंथन! फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट और आवारा पशुओं समेत कई अहम मुद्दों पर...

शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, आवारा पशु, बायोगैस प्लांट और विकास कार्यों समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।

Shimla Accident: रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी बोलेरो पिकअप, वायरल वीडियो के बीच चालक की ऐसे बची जान

शिमला के रोहड़ू में एक बोलेरो पिकअप पब्बर नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।