हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) के युवा महोत्सव ग्रुप-III में शानदार प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान हासिल करने वाली राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की नृत्य टीम का कॉलेज पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। टीम की इस उपलब्धि से पूरे महाविद्यालय में खुशी और गौरव का माहौल है।
महाविद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य प्रो. राकेश पठानिया, डॉ. अंजलि शर्मा, टीम संयोजक कैप्टन डॉ. मोनिका शर्मा और वरिष्ठ संकाय सदस्यों ने नृत्य टीम के प्रतिभागी विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सम्मानित भी किया। इस दौरान विद्यार्थियों की बेहतरीन प्रस्तुति, अनुशासन, कड़ी मेहनत, समर्पण और शानदार सामूहिक तालमेल की जमकर सराहना की गई।
टीम की इस सफलता में महाविद्यालय के विभिन्न शिक्षकों और संकाय सदस्यों का भी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन और सहयोग रहा। कमेटी के सदस्यों डॉ. नीरज कौशल, डॉ. सोनम कुमारी, प्रो. ज्योति बाला, डॉ. सुमना देवी, डॉ. सवर्ण लता शर्मा, डॉ. बिट्टू कुमारी, डॉ. पल्लवी शर्मा, डॉ. प्रवेश कुमार, प्रो. मीनाक्षी सरोच, डॉ. अमित कटोच, डॉ. अनीश धीमान, डॉ. हर्ष दीपिका दत्ता और डॉ. दीपिका ठाकुर ने टीम को लगातार सहयोग और मार्गदर्शन दिया।
प्रधानाचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि युवा महोत्सव जैसे मंच विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास दिखाने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता केवल उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे महाविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।
टीम संयोजक कैप्टन डॉ. मोनिका शर्मा ने भी टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी और उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने पूरी लगन और मेहनत के साथ महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया और अपनी शानदार प्रस्तुति से कॉलेज का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्यों ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां दूसरे विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतिभा निखारने और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करती हैं।
युवा महोत्सव में द्वितीय स्थान हासिल करना राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के लिए गौरव का क्षण है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों और शिक्षकों के सामूहिक प्रयास, लगातार अभ्यास, समर्पण और बेहतरीन टीम भावना का परिणाम है।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


