Kangra: धर्मशाला बस अड्डे के पास भारी भूस्खलन: बहुमंजिला इमारतें और कांगड़ा कला संग्रहालय खतरे में, बड़ा हादसा टला

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बुधवार सुबह धर्मशाला बस अड्डे के साथ अचानक भारी भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के चलते एक बड़ा पेड़ गिर गया और भारी मात्रा में मलबा नीचे आ गया। इस घटना से आसपास स्थित बहुमंजिला भवनों की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा है। राहत की बात यह रही कि जिस समय भूस्खलन हुआ, उस दौरान वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। एहतियात के तौर पर वाहनों को पहले ही वहां से हटा दिया गया था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Advertisement

धर्मशाला बस अड्डे के निर्माण को लेकर लंबे समय से काम चल रहा है, लेकिन परियोजना अब तक पूरी नहीं हो सकी है। लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण बस अड्डे के समीप बनाई गई सुरक्षा दीवार भी कमजोर पड़ गई है। मौजूदा हालात को देखते हुए इसके गिरने का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर चिंता गहरा गई है।

Advertisement

लगातार हो रहे भूस्खलन का असर कांगड़ा कला संग्रहालय, आसपास के निजी होटलों और अन्य बहुमंजिला इमारतों पर भी पड़ सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते स्थायी सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो भविष्य में बड़ा नुकसान हो सकता है। क्षेत्र की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है।

Advertisement

घटना के बाद प्रशासन ने ढलान पर तिरपाल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है, ताकि बारिश का पानी सीधे मिट्टी में न समाए और भूस्खलन की आशंका को कुछ हद तक कम किया जा सके। हालांकि स्थानीय लोगों का मानना है कि केवल तिरपाल लगाना पर्याप्त नहीं होगा। उनका कहना है कि यहां मजबूत सुरक्षा दीवार बनाई जाए, ढलान को वैज्ञानिक तरीके से स्थिर किया जाए और बस अड्डे के निर्माण कार्य को जल्द पूरा किया जाए।

बुधवार सुबह हुई इस घटना ने एक बार फिर धर्मशाला बस अड्डे के निर्माण और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि संभावित खतरे को देखते हुए तत्काल स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुरु पूर्णिमा पर शाहपुर में भव्य दीपोत्सव: गुरु रविदास मंदिर में गूंजा समरसता का संदेश, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शाहपुर के दुर्गेला स्थित गुरु रविदास मंदिर में समरसता संकल्प अभियान के तहत भव्य दीपोत्सव और सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश दिया गया।

चंबा हादसे की सबसे भावुक तस्वीर: अंतिम सांस तक तीन माह के बेटे को सीने से लगाए रहीं मां, रेस्क्यू टीम भी हो गई...

चंबा के लाहड़ में हुए सड़क हादसे के बाद रेस्क्यू के दौरान एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया। मां रिंपी अंतिम क्षण तक अपने तीन माह के बेटे को सीने से लगाए रहीं, लेकिन हादसे में दोनों की जान नहीं बच सकी।

शिमला में निजी वाहन मालिकों को बड़ी राहत! सीलबंद और प्रतिबंधित सड़कों के पास हुए सस्ते, सरकार ने घटाए शुल्क

हिमाचल सरकार ने शिमला में सीलबंद और प्रतिबंधित सड़कों पर निजी वाहनों के पास शुल्क में बड़ी कटौती की है। अब वार्षिक पास सस्ता होगा और पहली बार छह माह के पास की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

मिंजर मेले की खुशियां मातम में बदलीं, घर लौट रही कीर्ति की सड़क हादसे में मौत, वकील बनने का सपना रह गया अधूरा

चंबा के लाहड़ के पास हुए सड़क हादसे में मिंजर मेला देखने घर लौट रही कीर्ति समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। वकील बनने का सपना देखने वाली होनहार छात्रा की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।