Kangra: शाहपुर विधानसभा में 96 करोड़ की विकास परियोजनाएं घोषित: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया

Date:

--Advertisement--

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई, पेयजल और सीवरेज परियोजनाओं पर ₹96 करोड़ खर्च किए जाने की घोषणा की। मंगलवार को ग्राम पंचायत अंबाड़ी में उन्होंने बताया कि पेयजल योजनाओं पर ₹80 करोड़, सिंचाई योजनाओं पर ₹16 करोड़, और सीवरेज पर ₹56.56 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं।

पठानिया ने अंबाड़ी के वार्ड नंबर 3 डोला, गोरडा के नाहलन और पंचायत मंझग्रां के वार्ड नंबर 4 में ₹3 लाख की लागत से स्थापित तीन विद्युत संचालित हैंडपंप का लोकार्पण किया। उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय केटलू के खेल मैदान के विस्तार कार्य का भूमि पूजन भी किया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का चरणबद्ध विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं में सुधार के लिए सरकार पहल कर रही है। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने दूध के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू किया है। साथ ही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। रैत ब्लॉक को शिवा परियोजना के तहत लाकर बागवानी को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को 2027 तक आत्मनिर्भर और 2031 तक देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य है। सरकार संसाधन बढ़ाने और गैर-जरूरी खर्चों को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रही है। वर्तमान सरकार की नीतियों में बदलाव से राज्य को अतिरिक्त राजस्व कमाने में सफलता मिल रही है।

झुलाड़ में हेल्थ क्लीनिक का शिलान्यास
पठानिया ने झुलाड़ में ₹25 लाख की लागत से बनने वाले प्लांट हेल्थ क्लीनिक का शिलान्यास किया। यह जिला का पांचवां क्लीनिक होगा, जिससे हजारों बागवानों को लाभ मिलेगा। झुलाड़ क्षेत्र से ₹1.5 करोड़ के पौधे बेचे गए हैं। उद्यान विभाग के उपनिदेशक कमलशील नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और योजनाओं की जानकारी दी। जिप सदस्य नीना ठाकुर ने विकास कार्यों के लिए पठानिया का आभार व्यक्त किया।

उपमुख्य सचेतक ने रैत, अंबाड़ी, केटलू, झुलाड़, मंझग्रां और गोरडा में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा में रावी नदी को लेकर बड़ा अलर्ट, 29 अगस्त रात से खुलेंगे बांध के गेट; इस समय तक नदी किनारे जाने पर रोक

चंबा में चमेरा-II और चमेरा-III बांधों से सिल्ट फ्लशिंग के लिए 29 अगस्त रात 11 बजे से गेट खोले जाएंगे। इससे रावी नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ सकता है। एनएचपीसी ने लोगों को नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी है।

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति, ₹30 हजार मानदेय; जानें पूरी शर्तें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। शिक्षकों को 30 हजार रुपये मासिक निश्चित मानदेय मिलेगा और नियुक्ति पांच वर्ष के लिए अस्थायी आधार पर होगी। जानें नियुक्ति की पूरी शर्तें।

Kangra: 30 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में 2 घंटे बिजली रहेगी बंद, देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 30 अगस्त को कचैहरी और एजुकेशन फीडर से जुड़े कई इलाकों में दोपहर 1 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों की सूची जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है।

परवाणू के नए बस अड्डे में बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, दुकानों में घुसा पानी; सामान खराब होने से लाखों के नुकसान का...

परवाणू के नए बस अड्डे में तेज बारिश के बाद जलभराव हो गया और पानी कई दुकानों के अंदर तक पहुंच गया। दुकानदारों के अनुसार सामान, फ्रिज और बिजली के उपकरण खराब हुए हैं। जल निकासी व्यवस्था पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं।