Kangra: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बना कार्रवाई की वजह, देहरा पुलिस ने ओवरलोड ट्रक का काटा 20 हजार का चालान

Date:

--Advertisement--

देहरा में मंगलवार को भूसे से अत्यधिक ओवरलोड पंजाब नंबर के एक ट्रक पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये का चालान किया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद की गई, जिसमें ट्रक को तय क्षमता से कहीं अधिक भूसे से लदा हुआ दिखाया गया था।

जानकारी के अनुसार यह ट्रक देहरा-होशियारपुर मार्ग पर ढलियारा की ओर जा रहा था। किसी व्यक्ति ने ट्रक की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दी, जिसमें साफ नजर आ रहा था कि ट्रक में भरा भूसा बॉडी से बाहर निकलकर सड़क के दोनों ओर फैला हुआ था। इस वीडियो के सामने आते ही जिला पुलिस देहरा ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को रोका गया। जांच में ट्रक को ओवरलोड पाया गया, जिसके बाद मोटर वाहन अधिनियम के तहत 20 हजार रुपये का चालान किया गया।

एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि जिला पुलिस सड़क सुरक्षा और आमजन की जान-माल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहन न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों और लोगों के लिए गंभीर खतरा भी पैदा करते हैं।

एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस द्वारा नियमित रूप से यातायात निगरानी की जा रही है और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने वाली सूचनाओं पर भी तुरंत कार्रवाई की जा रही है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को समय रहते रोका जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मटौर वैली ब्रिज पर आज रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी आवाजाही, 4 नवंबर को वन-वे ट्रैफिक;...

मटौर वैली ब्रिज पर निर्माण कार्य के चलते 3 नवंबर की रात 11 बजे से 4 नवंबर की सुबह 7 बजे तक सभी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। 4 नवंबर को दिनभर वन-वे ट्रैफिक रहेगा। स्थानीय 20 किलोमीटर के दायरे के लोगों के लिए वार्षिक टोल पास 1500 रुपये में मिलेगा।

Kangra: कांगड़ा की सीनियर फुटबॉल टीम में जगह बनाने का मौका, 4-5 नवंबर को धर्मशाला में होंगे ट्रायल; काला ज्वेलर्स शाहपुर के सहयोग से...

जिला कांगड़ा की सीनियर फुटबॉल टीम के चयन के लिए 4 और 5 नवंबर को धर्मशाला कॉलेज ग्राउंड में दोपहर 2:30 बजे ट्रायल होंगे। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने खिलाड़ियों से भाग लेने की अपील की है। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

Himachal: 2027 चुनाव से पहले हिमाचल BJP युवा मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी नियुक्त; देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। जानें किस जिले की जिम्मेदारी किसे मिली।

Kangra: धर्मशाला में नगर निगम के विश्रामगृह पर पार्षदों ने जड़ा ताला, कर्मचारी आवास बनाने की कोशिश पर भड़का विवाद; जनरल हाउस के फैसले...

धर्मशाला के खनियारा स्थित नगर निगम के विश्रामगृह पर दो पार्षदों ने ताला जड़कर विरोध जताया। पार्षदों का आरोप है कि जनरल हाउस में भवन को विश्रामगृह के रूप में चलाने का प्रस्ताव पारित होने के बावजूद अधिकारी इसे कर्मचारी आवास में बदलने की कोशिश कर रहे हैं।