Kangra: भ्रामक खबरों पर सुधीर शर्मा सख्त, अखबारों-पोर्टलों को भेजे कानूनी नोटिस; बोले- छवि खराब करने की कोशिश, मानहानि का केस लड़ूंगा

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 5 सितंबर। धर्मशाला में तथाकथित जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले को लेकर चल रही खबरों पर धर्मशाला के विधायक और भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है। सुधीर शर्मा का आरोप है कि बिना किसी शिकायत और ठोस सबूतों के विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को उनका करीबी, कुक और ड्राइवर बताकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कुछ समाचार पत्रों और सोशल मीडिया पोर्टलों पर प्रकाशित खबरों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे उनकी छवि खराब करने की कोशिश बताया है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि जांच के बीच इस तरह की खबरें प्रकाशित कर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे वह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार राजनीतिक खुन्नस के चलते उन्हें जानबूझकर निशाना बना रही है।

‘पहले भी घर और बैंक खातों की पड़ताल हो चुकी’

विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि पहले भी उनके घर और बैंक खातों की पड़ताल की जा चुकी है। चुनाव के दौरान उन्होंने अपने हलफनामे में अपनी संपत्ति और वित्तीय विवरण सार्वजनिक किए हैं। उनका कहना है कि उनका परिवार करीब पांच दशक से राजनीति में सक्रिय है और आज तक उन पर इस तरह के आरोप नहीं लगे हैं।

इस बीच प्रदेशभर से भाजपा नेताओं ने भी सुधीर शर्मा के खिलाफ कथित झूठे प्रचार की निंदा की है। भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि विधायक को राजनीतिक रंजिश के चलते निशाना बनाया गया तो बड़ा जनआंदोलन छेड़ा जाएगा।

‘भ्रामक प्रचार करने वालों को कानूनी जवाब दूंगा’

सुधीर शर्मा ने कहा कि भ्रामक खबरों के कारण उनकी मानहानि हुई है। इसी को लेकर उन्होंने संबंधित समाचार पत्रों और पोर्टलों को कानूनी नोटिस भेजे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिस मोबाइल नंबर 7807232361 से कथित तौर पर भ्रामक प्रेस नोट भेजा गया, उसकी शिकायत भी दर्ज करवा दी गई है।

उन्होंने कहा कि वह इस तरह के प्रचार को चुपचाप सहन नहीं करेंगे। जिन लोगों ने उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है, उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

‘कानून पर पूरा भरोसा’

विधायक ने कहा कि कानून सबके लिए समान है और उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि वह अपनी प्रतिष्ठा की लड़ाई कानूनी तरीके से लड़ेंगे और पूरे मामले के तथ्यों को प्रदेश की जनता के सामने रखेंगे।

वहीं, सुधीर शर्मा की ओर से यह भी कहा गया है कि उक्त मामले में विजिलेंस अभी तक कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर पाई है। उन्होंने इसे अपने आप में हास्यास्पद बताया है। इस मामले में जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि संबंधित जांच व कानूनी प्रक्रिया के आधार पर ही होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: डीएवी स्कूल मनेई में शिक्षक दिवस की धूम, गीत-नृत्य और कविताओं से छात्रों ने शिक्षकों को दिया खास सम्मान

डीएवी स्कूल मनेई में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, भाषण और कविताओं की प्रस्तुतियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। शिक्षकों के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

Kangra: शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने 5 शिक्षकों को किया सम्मानित, डॉ. विजय शर्मा बोले- शिक्षक ही राष्ट्र के सच्चे निर्माता

शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने पीजी द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में समारोह आयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच शिक्षकों को टीचर्स अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया। डॉ. विजय शर्मा ने शिक्षकों को राष्ट्र का सच्चा निर्माता बताया।

Kangra: डल झील मेले का 16 सितंबर को महाआरती से होगा भव्य आगाज, श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम; 15 तक पूरी होंगी सभी तैयारियां

धर्मशाला की डल झील में 16 सितंबर को महाआरती के साथ मेले का शुभारंभ होगा। विधायक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों को 15 सितंबर तक सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्नान, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

Kangra: धर्मशाला में 6 और 7 सितंबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में होगी सप्लाई प्रभावित; मौसम खराब हुआ तो बदलेगी...

धर्मशाला के कई इलाकों में 6 और 7 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों के जरूरी रख-रखाव के चलते विभाग ने शटडाउन का कार्यक्रम जारी किया है।