Chamba: सरोह गांव में गऊशाला जलकर राख

Date:

--Advertisement--

सिहुंता: भटियात की परिसयारा पंचायत के सरोह गांव में रविवार शाम अचानक आग लगने से एक गऊशाला जलकर राख हो गई। इस घटना में गऊशाला मालिक चुनी लाल, पुत्र सोरमा राम को भारी नुकसान हुआ है।

आग की लपटें उठते ही ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पानी डालकर आग को शांत किया, लेकिन तब तक गऊशाला पूरी तरह से जल चुकी थी। हालांकि मवेशियों को सुरक्षित निकाल लिया गया था, लेकिन पशुचारा, इमारती लकड़ी और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए।

पंचायत प्रधान नारायण सिंह ने बताया कि गऊशाला के साथ सर्दियों के लिए रखा सूखा घास भी आग की चपेट में आ गया। पटवारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया है।

Advertise Here – Contact for Advertisement

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: राकेश चौहान के निधन से शोक में डूबा शाहपुर, विधायक केवल सिंह पठानिया ने घर पहुंचकर परिवार को बंधाया ढांढस

विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने दिवंगत भाजपा नेता राकेश चौहान के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने राकेश चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Kangra: शाहपुर के हटली में इंसानियत की मिसाल, 25 बेसहारा पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

शाहपुर के हटली में नीलम कुमार और उनके भाई सुनीत सिंह ने बेसहारा पशुओं के लिए पशुशाला बनवाई है। सोमवार को शुरू हुई इस पशुशाला में करीब 25 पशुओं को आश्रय मिलेगा। यहां सबसे पहले घायल और देखभाल की जरूरत वाले पशुओं को रखा जाएगा।

बिलासपुर में खुलेगा पहला फिश पार्लर, पर्यटकों को मिलेगा हिमाचली मछली के खास व्यंजनों का स्वाद

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पहला फिश पार्लर खोलने की तैयारी है। आईटीआई चौक के पास बनने वाले इस पार्लर में लोगों और पर्यटकों को ताजी मछली खरीदने के साथ पारंपरिक हिमाचली फिश डिशेज का स्वाद लेने का मौका मिलेगा। इस पहल से स्थानीय मछुआरों को बाजार और लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

हिमाचल के 350 सरकारी स्कूलों में शुरू हुई नई व्यवस्था, शिक्षक नहीं होने पर भी नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई

हिमाचल प्रदेश के 350 सरकारी स्कूलों में वर्चुअल कक्षाओं की व्यवस्था शुरू की गई है। अब शिक्षक के तबादले, सेवानिवृत्ति या लंबी छुट्टी पर जाने से किसी विषय की पढ़ाई नहीं रुकेगी। दूसरे स्कूलों के शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों की कक्षाएं लेंगे।