राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में संविधान दिवस का भव्य आयोजन

Date:

--Advertisement--

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में संविधान दिवस का आयोजन पूरे उत्साह और धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज कुमार ने किया, जिन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के आदर्शों को अपनाने और मानव अधिकारों की सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस आयोजन में महाविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान के प्रोफेसर श्री भूपेंद्र सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान का उल्लेख करते हुए संविधान के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए एक प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस प्रतियोगिता में संविधान के इतिहास, प्रावधानों और महत्व से संबंधित प्रश्न शामिल थे, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में ‘टीम नेहरू’ की अवन्तिका, रेखा, सलमा और लक्ष्मी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ‘राजेंद्र प्रसाद टीम’ और ‘पटेल टीम’ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रही। ‘टीम अंबेडकर’ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंत में हिस्टोरिकल सोसाइटी की ओर से विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रोफेसर मनोज कुमार ने इस सफल आयोजन के लिए सोसाइटी की सराहना की और सभी विद्यार्थियों को संविधान के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी।

Advertisement – HIM Live Tv

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को संविधान के महत्व और उसके आदर्शों से परिचित कराना था, ताकि वे संविधान की मूल भावना को समझ सकें और उसे अपने जीवन में लागू कर सकें। इस आयोजन में महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

6 साल के मासूम को रावी में फेंकने वाला पिता 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, 4 दिन बाद भी बच्चे का सुराग नहीं

चंबा में 6 साल के मासूम को रावी नदी में फेंकने के आरोपी पिता को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के चार दिन बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

थुरल कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, PWD कर्मचारी रजत कुमार की मौत; बाइक सवार कपिल गंभीर घायल

कांगड़ा के थुरल कॉलेज के पास पालमपुर-सुजानपुर मार्ग पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर में PWD कर्मचारी रजत कुमार की मौत हो गई। हादसे में दूसरा बाइक सवार कपिल गंभीर रूप से घायल हुआ है।

चंडीगढ़ मंडी में पार्किंग विवाद बना खूनी खेल, हिमाचल के ऊना निवासी आढ़ती की चाकू मारकर हत्या

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 सब्जी मंडी में पार्किंग विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी 43 वर्षीय आढ़ती देशराज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

नाहन से युवती लापता, घर छोड़ने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस

नाहन से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता होने से पहले जारी वीडियो में युवती ने माता-पिता पर प्रताड़ना और शादी के दबाव समेत कई आरोप लगाए। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।