Kangra: कांगड़ा को बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री सुक्खू ने 79.60 करोड़ की 8 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Date:

--Advertisement--

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के जसवां–प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रागपुर में आज 79.60 करोड़ रुपये की आठ महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और आम लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री ने कस्बा कोटला में 6.14 करोड़ रुपये की लागत से बने मॉडल करियर सेंटर, रक्कड़ में 78 लाख रुपये की लागत से तैयार ट्रेजरी कार्यालय भवन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलेटी में 1.04 करोड़ रुपये के अतिरिक्त आवास तथा जसवां–प्रागपुर जल शक्ति विभाग के नवनिर्मित मंडल कार्यालय भवन का उद्घाटन किया, जिसकी लागत 1.74 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही उन्होंने डाडासीबा में सब-डिवीजनल पुलिस ऑफिसर कार्यालय और डाडासीबा, संसारपुर मेन तथा संसारपुर टैरेस में नए पुलिस थानों का भी शुभारंभ किया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 9.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पीरसलूही से किटपल लिंक रोड, तहसील प्रागपुर के हेरिटेज गांव गरली और प्रागपुर के लिए 25.16 करोड़ रुपये की सीवरेज योजना, जसवां–प्रागपुर क्षेत्र के रक्कड़ जल शक्ति विभाग उपमंडल में विभिन्न नालों और खड्डों पर 16.12 करोड़ रुपये की लागत से चेक डैम और तटबंध निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के संसारपुर टैरेस के इलेक्ट्रिक उपमंडल के अंतर्गत कस्बा कोटा में 33/11 केवी जीआईएस सब-स्टेशन के निर्माण के लिए 18.96 करोड़ रुपये की सिस्टम सुधार योजना का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन सभी परियोजनाओं से क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और विकास की रफ्तार तेज होगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के ट्रेड फेयर पर भाजपा नेता राकेश चौहान का तंज, बोले- ‘दिल्ली का व्यापारी राहुल गांधी से दुखी, शाहपुर का व्यापारी केवल...

शाहपुर में ट्रेड फेयर के आयोजन को लेकर स्थानीय व्यापारियों की नाराजगी सामने आई है। भाजपा नेता राकेश चौहान ने विधायक केवल सिंह पठानिया पर तंज कसते हुए कहा, "दिल्ली का व्यापारी राहुल गांधी से दुखी, शाहपुर का व्यापारी विधायक केवल पठानिया से दुखी।"

शिमला में BJP की बड़ी पदयात्रा, हिमंत बिस्वा सरमा से लेकर अनुराग ठाकुर तक पहुंचे; SIR के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

शिमला में भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, अनुराग ठाकुर, जयराम ठाकुर और डॉ. राजीव बिंदल समेत कई नेता शामिल हुए। भाजपा ने SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर जनता के बीच अपना पक्ष रखा।

कांगड़ा में चिट्टे के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार, पठियार में पुलिस ने पकड़ी 4.76 ग्राम हेरोइन; मोटरसाइकिल भी जब्त

कांगड़ा पुलिस ने पठियार में गश्त के दौरान मोटरसाइकिल सवार 31 वर्षीय अंकुश सिंह को 4.76 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ ND&PS एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

Kangra: शाहपुर के बंदरेला में बनेगा परमार्थ इको विलेज, केवल सिंह पठानिया ने किया बड़ा ऐलान; एक सप्ताह में लगेगा हैंडपंप

शाहपुर के बंदरेला गांव में विकसित हो रहे परमार्थ इको विलेज के कार्यक्रम में विधायक एवं मुख्य उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। उन्होंने परियोजना के लिए एक सप्ताह के भीतर हैंडपंप लगाने की घोषणा की और जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए।