Kangra: धर्मशाला को मिली बड़ी सौगात! CM सुक्खू ने किया 50 बेड आयुष अस्पताल का शिलान्यास, नए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का भी लोकार्पण

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में स्वास्थ्य और शहरी विकास को नई रफ्तार देते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के धर्मशाला स्थित जिला आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में 50 बिस्तरों की क्षमता वाले एकीकृत आयुष अस्पताल का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने चरान क्षेत्र में स्मार्ट सिटी लिमिटेड (डीएससीएल) द्वारा 7.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं मनोरंजन केंद्र का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ आयुष पद्धतियों के समन्वय पर विशेष ध्यान दे रही है, ताकि लोगों को समग्र और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि नए एकीकृत आयुष अस्पताल के निर्माण से क्षेत्र की स्वास्थ्य अधोसंरचना मजबूत होगी और लोगों को आयुर्वेद सहित विभिन्न आयुष चिकित्सा पद्धतियों पर आधारित सेवाएं एक ही स्थान पर आसानी से मिल सकेंगी।

Advertisement

इसके बाद मुख्यमंत्री ने धर्मशाला के चरान में बने नए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं मनोरंजन केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से स्थानीय लोगों को खरीदारी, मनोरंजन और दैनिक जरूरतों से जुड़ी कई सेवाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। इससे लोगों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी और समय के साथ-साथ धन की भी बचत होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। लोगों की आवाजाही बढ़ने से आसपास के दुकानदारों, छोटे व्यापारियों और लघु उद्यमियों को नए व्यापारिक अवसर मिलेंगे, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी।

इस अवसर पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक किशोरी लाल, मलेंद्र राजन, कमलेश ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घट्टा टोल प्लाजा के पास कार से 422 स्पैसमोविल-प्लस कैप्सूल बरामद; शाहपुर समेत अलग-अलग...

कांगड़ा पुलिस ने घट्टा टोल प्लाजा के पास एक टोयोटा इटियोस कार से 422 स्पैसमोविल-प्लस कैप्सूल बरामद किए हैं। मामले में शाहपुर, चंबा और धर्मशाला के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता को लेकर खास पहल, निबंध प्रतियोगिता और स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित; अब विधानसभा क्षेत्र स्तर पर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व...

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के निर्वाचन साक्षरता क्लब ने विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता और स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया। चयनित विद्यार्थी आगामी विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यक्रम में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Kangra: हिमाचल की शिक्षा रैंकिंग में बड़ा सुधार, 21वें से पांचवें स्थान पर पहुंचा प्रदेश; विधायक केवल सिंह पठानिया ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में 21वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैटी में विद्यार्थियों से संवाद के दौरान प्रदेश सरकार के शिक्षा सुधार कार्यक्रमों और राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों की जानकारी दी।

Kangra: शाहपुर बाजार और रेहलू रोड पर बनेंगे दो अंडरपास? विधायक केवल सिंह पठानिया ने तेज की पहल, 16 नवंबर के बाद CM सुक्खू...

शाहपुर बाजार और रेहलू रोड पर दो अंडरपास बनाने की मांग को लेकर विधायक केवल सिंह पठानिया 16 नवंबर के बाद व्यापार मंडल, वरिष्ठ नागरिकों और पंचायत प्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बैठक करवाएंगे। ट्रेड फेयर को लेकर भी उन्होंने स्थानीय व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देने की बात कही है।