Himachal: हिमकेयर योजना में “चोर दरवाजे” कौन खोल रहा था? CM सुक्खू ने किया बड़ा खुलासा, बदले नियम!

Date:

--Advertisement--

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि सरकार ने हिमकेयर योजना में चल रहे “चोर दरवाजों” को पूरी तरह बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह योजना अब केवल सरकारी संस्थानों में ही लागू रहेगी, जबकि राज्य के सभी निजी अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध रहेगी।

Advertisement – HIM Live Tv

सीएम सुक्खू ने बताया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 5.80 लाख से ज्यादा लोगों को हिमकेयर के तहत 810 करोड़ रुपये का लाभ मिल चुका है। उन्होंने कहा कि योजना को पारदर्शी बनाने के लिए कई बड़े बदलाव किए गए हैं।

हर साल तिमाही आधार पर बनेंगे हिमकेयर कार्ड

सरकार ने फैसला किया है कि अब हिमकेयर कार्ड हर साल तिमाही आधार पर बनाए जाएंगे और उनकी वैधता एक वर्ष रहेगी।

कार्ड बनाने के लिए पोर्टल—

•मार्च

• जून

• सितंबर

• दिसंबर

में एक-एक महीने के लिए खुला रहेगा।

सुक्खू ने बताया कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की सुविधा के लिए मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपल और चिकित्सा अधीक्षक विशेष परिस्थितियों में साल भर किसी भी समय हिमकेयर कार्ड जारी कर सकेंगे।

किसे मिलेगा मुफ्त कार्ड और किसे देना होगा शुल्क?

हिमकेयर कार्ड बीपीएल परिवारों, मनरेगा मजदूरों, रेहड़ी-फड़ी वालों, अनाथों और जेल कैदियों के लिए बिल्कुल मुफ्त हैं।

जबकि 365 रुपये शुल्क लिया जाएगा—

• एकल महिलाएं

• अनुबंध/आउटसोर्स कर्मचारी

• 40% से अधिक दिव्यांगजन

• मिड-डे मील वर्कर्स

• अंशकालिक एवं दैनिक वेतन भोगी

बाकी पात्र वर्गों से 1000 रुपये शुल्क लिया जाता है।

योजना के तहत 3,227 बीमारियों का मुफ्त इलाज उपलब्ध है और यह सुविधा हिमाचल के 136 सरकारी संस्थानों के साथ-साथ PGI चंडीगढ़ और GMCH चंडीगढ़ में भी दी जा रही है।

हिमकेयर और आयुष्मान भारत में कहां छिपे थे “चोर दरवाजे”?

सीएम सुक्खू ने बताया कि निजी अस्पतालों द्वारा फर्जी बिलों और गलत इलाज दिखाने जैसी शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं।

कैबिनेट में हुई प्रस्तुति में खुलासा हुआ कि—

• आयुष्मान भारत की देनदारी 45 करोड़ से बढ़कर 125 करोड़ रुपये हो गई

• हिमकेयर के नाम पर देनदारी लगभग 350 करोड़ रुपये तक पहुंच गई

इन शिकायतों के चलते सरकार ने हिमकेयर में चल रही गलत प्रथाओं पर पूरी तरह रोक लगाते हुए नियम सख्त कर दिए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! पुराना कांगड़ा में 5.18 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुराना कांगड़ा के हनुमान मंदिर घाट के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद कर शाहपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Kangra: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 500 पदों पर होगी भर्ती, 6 और 7 अगस्त को सीधे इंटरव्यू

बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड 500 पदों पर भर्ती के लिए 6 और 7 अगस्त को नगरोटा बगवां और कांगड़ा में इंटरव्यू आयोजित करेगी। 10वीं पास युवा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर इसमें भाग ले सकते हैं।

Kangra: नगरोटा में 5 अगस्त से 4 सितंबर तक यह सड़क रहेगी पूरी तरह बंद, सफर से पहले जान लें नया डायवर्जन रूट

नगरोटा में वाहन ओवरपास निर्माण के चलते 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक एमडीआर सड़क सभी वाहनों के लिए बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को कवाड़ी गांव–चाहड़ी गांव–भट्टू चौक–रनूंह मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 7 अगस्त को 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली और आसपास के क्षेत्रों में 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नई 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।