Kangra: मुख्यमंत्री ने ज्वाली में 184.33 करोड़ की विकास योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 15 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिनकी कुल लागत ₹184.33 करोड़ है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, शिक्षा और जल आपूर्ति सेवाओं में सुधार करना है।

मुख्यमंत्री ने जरोट में गज्ज खड्ड पर बनने वाले पुल का शिलान्यास किया, जिसकी लागत ₹86.34 करोड़ है। इस पुल के निर्माण से ज्वाली और नगरोटा सूरियां के बीच दूरी 7 किलोमीटर कम हो जाएगी। इसके अतिरिक्त, ठंगर में ₹5 करोड़ की लागत से बनने वाले राजीव गांधी-डे बोर्डिंग स्कूल की आधारशिला रखी गई। स्कूल के पहले चरण में प्राथमिक विंग का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने ₹15.76 करोड़ की लागत से बनी शहरी जल आपूर्ति योजना ज्वाली का उद्घाटन किया और नगरोटा सूरियां में ₹36.55 करोड़ की जल निकासी योजना का शिलान्यास किया। इसके अलावा, बासा में ₹3.20 करोड़ की लागत से निर्मित वाइल्डलाइफ इन्फॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन भी किया।

मुख्यमंत्री ने विद्युत मंडल ज्वाली के लिए ₹7.26 करोड़ की राशि से नए ट्रांसफार्मर और नेटवर्क सुदृढ़ीकरण कार्य शुरू किए। इसके साथ ही ₹4.91 करोड़ की लागत से ज्वाली में अग्निशमन केंद्र और कार्यालय भवन का शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय सड़कों के सुधार पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने ₹1.48 करोड़ की लागत से चीचड़ से नाग द्रमण सड़क का उद्घाटन किया, साथ ही कई अन्य सड़कों जैसे जरयाल बस्ती झराड़, खरोटा सौहरा, और नियाल-झलूं सड़क का उद्घाटन भी किया।

इन परियोजनाओं का उद्देश्य स्थानीय जनता के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और बुनियादी सेवाएं उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति, ₹30 हजार मानदेय; जानें पूरी शर्तें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। शिक्षकों को 30 हजार रुपये मासिक निश्चित मानदेय मिलेगा और नियुक्ति पांच वर्ष के लिए अस्थायी आधार पर होगी। जानें नियुक्ति की पूरी शर्तें।

Kangra: 30 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में 2 घंटे बिजली रहेगी बंद, देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 30 अगस्त को कचैहरी और एजुकेशन फीडर से जुड़े कई इलाकों में दोपहर 1 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों की सूची जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है।

परवाणू के नए बस अड्डे में बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, दुकानों में घुसा पानी; सामान खराब होने से लाखों के नुकसान का...

परवाणू के नए बस अड्डे में तेज बारिश के बाद जलभराव हो गया और पानी कई दुकानों के अंदर तक पहुंच गया। दुकानदारों के अनुसार सामान, फ्रिज और बिजली के उपकरण खराब हुए हैं। जल निकासी व्यवस्था पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

UGC-NET और HP SET दोनों में सफलता, रोहड़ू की आरुषि चौहान ने एक ही साल में हासिल की बड़ी उपलब्धि

रोहड़ू के छुपाड़ी गांव की आरुषि चौहान ने राजनीति विज्ञान में UGC-NET जून 2026 और HP SET-2026 दोनों परीक्षाएं पास कर बड़ी उपलब्धि हासिल की। UGC-NET में 202 अंक और 97.874825 पर्सेंटाइल के साथ वह असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए पात्र हुई हैं।