Shimla: चिट्टा मुक्त हिमाचल: सुन्नी कॉलेज में बड़ी चेतावनी, DC और SP बोले– ‘नशा बर्बादी की सीधी राह

Date:

--Advertisement--

सुन्नी डिग्री कॉलेज में गुरुवार को प्रदेश सरकार के चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त अनुपम कश्यप ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का स्वस्थ रहना समाज और प्रदेश के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन बीते एक दशक में हिमाचल में चिट्टे का खतरा तेज़ी से बढ़ा है। उन्होंने बताया कि शिमला पुलिस ‘मिशन भरोसा’ के तहत कई बड़े अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करों को जेल भेज चुकी है।

उपायुक्त ने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि अपनी ऊर्जा शिक्षा और खेलों में लगाएं, नशा जीवन का हिस्सा न बनने दें। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाने में हिचकिचाएं नहीं। सरकार ने अब चिट्टे की सूचना देने पर इनाम राशि की भी घोषणा की है। साथ ही नशे के खिलाफ कानूनों को सख्त किया गया है और नशे से कमाई गई अवैध संपत्तियों को जब्त किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान में समाज के सभी वर्ग भाग ले रहे हैं। जिले के अधिकारी स्कूलों और कॉलेजों में जाकर बच्चों को इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक कर रहे हैं। DC ने छात्रों से अपील की कि वे अपने आसपास के कम से कम पांच बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक करें और खुद भी किसी के लालच में आकर नशे की डोज न लें।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने भी छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हर माता-पिता के अपने बच्चों से बड़े सपने होते हैं, लेकिन नशे के कारण कई युवा अपने भविष्य को अंधकार में डाल रहे हैं। सोशल मीडिया पर विश्वास करने से पहले सोचने की जरूरत है क्योंकि वहां मौजूद हर जानकारी सही नहीं होती। SP ने कहा कि नशा न सिर्फ स्वास्थ्य खराब करता है बल्कि समाज में सम्मान भी खत्म कर देता है।

इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने बताया कि नशे की ओवरडोज के कारण युवाओं की मौत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। नशे की पूर्ति के लिए युवा अपराध और देह व्यापार की ओर भी बढ़ रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है।

कार्यक्रम में एसडीएम सुन्नी राजेश वर्मा, कॉलेज प्रधानाचार्य धर्मेंद्र, कॉलेज स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।