Shimla: मुख्य सचिव की होली पार्टी का बिल वायरल: सरकारी खर्चे पर 1.22 लाख की दावत, BJP ने बताया जनता का अपमान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से 14 मार्च, 2025 को शिमला स्थित पर्यटन निगम के होटल हॉली-डे-होम में होली पार्टी आयोजित की गई। इस पार्टी में करीब 75 आईएएस अधिकारियों और उनके परिजनों को लंच का न्यौता दिया गया था। इस लंच पार्टी पर कुल 1,22,020 रुपए का बिल बना है, जिसे सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) को भेजा गया है। बिल में 75 लंच और स्नैक्स के साथ अन्य खाद्य पदार्थों का खर्च 1,09,150 रुपए दिखाया गया है, जबकि 22 चालकों के लंच का अलग से 12,870 रुपए का बिल जोड़ा गया है। इस प्रकार कुल खर्च 1.22 लाख रुपए से अधिक हो गया है। यह बिल अभी तक क्लीयर नहीं हुआ है, लेकिन इसका सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है।

मुख्य सचिव की इस पार्टी पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर और रणधीर शर्मा ने कहा कि सरकारी खर्च पर आयोजित इस पार्टी में वरिष्ठ अधिकारियों और उनके परिवारों की उपस्थिति से यह स्पष्ट होता है कि सरकार और नौकरशाही को जनता की चिंता नहीं है। उन्होंने इसे केंद्रीय सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1964 का उल्लंघन बताया, जिसमें अधिकारियों से निष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता की अपेक्षा की जाती है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर मौज-मस्ती और फिजूलखर्ची का दौर जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने नैशनल हेराल्ड को 2.34 लाख रुपए का विज्ञापन दिया, जबकि उस अखबार की कोई प्रति हिमाचल में नहीं आती, जो कि सरकारी खजाने की लूट जैसा है। मुख्य सचिव वर्तमान में 31 मार्च, 2025 से छह माह के सेवा विस्तार पर हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।