Kangra: पर्यावरण दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर की अनूठी पहल, स्वर्गधाम में किया पौधारोपण, विशेषज्ञ ने दी पर्यावरण संकट की चेतावनी

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब शाहपुर द्वारा दुर्गेला पंचायत के गोहजू गांव स्थित स्वर्गधाम में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) नरेंद्र थकियाल ने की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बड़ी संख्या में रोटरी क्लब के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

रोटरी क्लब शाहपुर के अध्यक्ष रोटेरियन सत्येंद्र गौतम ने बताया कि पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।

सेवानिवृत्त डीएफओ नरेंद्र थकियाल ने उपस्थित लोगों को पौधारोपण की सही तकनीक और पौधों की देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि पौधों को वैज्ञानिक तरीके से लगाया जाए और शुरुआती समय में उचित देखभाल की जाए तो उनके जीवित रहने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

उन्होंने बढ़ती गर्मी, अनियमित वर्षा और बदलते मौसम को पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि इसके पीछे ग्रीनहाउस गैसों का बढ़ता उत्सर्जन, बेतरतीब निर्माण और प्रकृति के साथ लगातार हो रहा हस्तक्षेप प्रमुख कारण हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते हरियाली का दायरा नहीं बढ़ाया गया तो आने वाले वर्षों में तापमान में और अधिक वृद्धि हो सकती है, जिससे मानव जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही बादल फटने जैसी प्राकृतिक आपदाओं की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं।

Advertisement

कार्यक्रम में रोटेरियन गंधर्भ सिंह पठानिया, डॉ. ब्रजेंद्रशील शर्मा, डॉ. श्रीकांत, डॉ. अश्वनी शर्मा, पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील शर्मा, अमित शर्मा, रमन महाजन, करनैल चौहान, नरेश लगवाल, तिलक रैना, अश्वनी धीमान, अनूप बलौरिया, रजत बलौरिया, प्रदीप बलौरिया, बलविंद्र पठानिया, राजेश राणा, भूपेंद्र परमार, हरबंस सिंह, विजय सिंह, सतीश शर्मा, नरेश शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव को मिला बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू ने राज्य स्तरीय दर्जा देने की घोषणा; एंटी-चिट्टा वाकाथॉन में नशे के खिलाफ एकजुट...

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शाहपुर में आयोजित एंटी-चिट्टा वाकाथॉन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शाहपुर दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा देने की घोषणा की और नशे के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।