Kangra: डाडासीबा में आत्महत्या मामला: पत्नी और सास की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने निगला ज़हर, दोनों गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के डाडासीबा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्वानता गांव में एक 33 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पंकज के रूप में हुई है, जो स्वानता ग्राम पंचायत लग का निवासी था। यह घटना रविवार रात की है, जब पंकज की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल डाडासीबा लाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, पंकज ने टांडा ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Advertisement – HIM Live Tv

इस मामले में मृतक के परिजनों ने पंकज की पत्नी और सास पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मृतक की बहन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी पत्नी और सास लंबे समय से पंकज को परेशान कर रही थीं, जिससे वह गहरे मानसिक तनाव में था। परिवारिक कलह और घरेलू तनाव ने उसे आत्महत्या जैसे खौफनाक कदम के लिए मजबूर कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, घटना से दो-तीन दिन पहले पंकज की पत्नी आपसी झगड़े के बाद अपने दो बच्चों को लेकर मायके, पंजाब चली गई थी। इसके बाद पंकज काफी तनाव में था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद पंकज की पत्नी और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद पंकज का अंतिम संस्कार किया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।