Chamba: बस में बैठा युवक घबराया तो खुल गया राज, पुलिस ने बरामद किया चिट्टा

Date:

--Advertisement--

चम्बा जिले के प्रवेश द्वार तुनुहट्टी में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पंजाब रोडवेज की बस में सफर कर रहे इस युवक से 1.67 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर उसके खिलाफ थाना चुवाड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब सवा 5 बजे तुनुहट्टी पुलिस चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेक पोस्ट प्रभारी विवेक कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम नियमित रूप से वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पठानकोट से डल्हौजी जा रही पंजाब रोडवेज की बस को जांच के लिए रोका गया।

बस में सवार यात्रियों और उनके सामान की जांच के दौरान एक युवक संदिग्ध रूप से घबराने लगा। युवक की हरकतों पर शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से चिट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान निशांत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी जबोवाल, डाकघर त्रिसिखे, तहसील बाबा बकाला, जिला अमृतसर के रूप में बताई।

पुलिस ने मौके पर ही चिट्टा जब्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में घरेलू विवाद के बीच रिटायर्ड फौजी ने चला दी लाइसेंसी बंदूक, जानिए फिर क्या हुआ

कांगड़ा के पालमपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक और शस्त्र लाइसेंस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Chamba: सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ में मिलेगा मामलों का आसान निपटारा, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ

चंबा में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ का लाभ उठाने की अपील की है। 31 जुलाई तक आवेदन कर लंबित मामलों को विशेष लोक अदालत में शामिल कराया जा सकता है।

Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मचारी ने जताई जान का खतरा, सहकर्मियों पर गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

चंबा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपनी तीन सहकर्मियों पर जान से मारने की धमकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पंचकूला की नई डीसीपी बनीं अदिति सिंह, उपलब्धियों के साथ सृष्टि गुप्ता ने ली विदाई; जानिए कौन हैं 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी जिन्होंने...

पंचकूला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने नई डीसीपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है, जबकि सृष्टि गुप्ता को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। जानिए नई डीसीपी अदिति सिंह के बारे में।