Chamba: चिकन-सब्जी की दुकान के अंदर चल रहा था नशे का खेल, आटा चक्की के नीचे छिपी मिली 494 ग्राम चरस

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। तीसा पुलिस ने नचनोटी क्षेत्र में एक ऐसी दुकान का भंडाफोड़ किया है, जहां बाहर से चिकन और सब्जी बेचने का काम किया जा रहा था, लेकिन अंदर अवैध रूप से चरस की तस्करी चल रही थी। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में चरस बरामद कर आरोपी दुकानदार को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि नचनोटी निवासी कुलदीप पुत्र फलदेव अपनी दुकान में संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। जानकारी के अनुसार वह चिकन, अंडे और सब्जी बेचने की आड़ में चरस की तस्करी कर रहा था। पुख्ता सूचना मिलने के बाद पुलिस ने योजना बनाकर कार्रवाई की और शाम के समय दुकान पर अचानक छापा मारा।

तलाशी के दौरान पुलिस की नजर दुकान में रखी एक आटा चक्की पर पड़ी। शक होने पर जब पुलिस ने चक्की के नीचे जांच की तो वहां एक स्टील का कंटेनर छिपाकर रखा गया मिला। कंटेनर खोलने पर उसके अंदर नीले रंग के लिफाफे में 494 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया।

चम्बा के एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना तीसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह नशा कहां से लाता था और किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार, 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

पालमपुर में कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! धर्मशाला और पालमपुर में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत धर्मशाला और पालमपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 16.33 ग्राम चिट्टा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए हैं।

दिल्ली-लेह HRTC बस से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद, बिलासपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने स्वारघाट में दिल्ली-लेह जा रही एचआरटीसी बस से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद कर हरियाणा और कुल्लू के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अंतरराज्यीय नशा नेटवर्क की जांच में जुटी है।

वोल्वो बस में 143 ग्राम चिट्टा बरामद, मंडी पुलिस ने युवक-युवती को किया गिरफ्तार

मंडी पुलिस ने पुंघ फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक वोल्वो बस से 143.180 ग्राम चिट्टा बरामद कर कुल्लू के युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।