Chamba: चम्बा-सलूणी मार्ग पर गग्गल के पास गिरा पहाड़ी मलबा, बाइक और स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में शनिवार को एक गंभीर हादसा उस समय टल गया जब सलूणी-लंगेरा मार्ग पर गग्गल के पास अचानक पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान नीचे आ गिरी। यह चट्टान सड़क किनारे मौजूद दुकानों के पास खड़े दो दोपहिया वाहनों पर आकर गिरी, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के समय दुकानदार और दुकान में मौजूद लोग सतर्कता दिखाते हुए समय रहते भाग निकले, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना में एक बाइक और एक स्कूटी को काफी नुकसान पहुंचा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिस बाइक को नुकसान पहुंचा वह राकेश कुमार पुत्र हंस राज, निवासी गांव भ्रवून डाकघर भांदल की थी, जबकि स्कूटी विशाल कुमार पुत्र नरैन सिंह, निवासी गांव गिटवाली डाकघर भांदल की बताई जा रही है। दोनों वाहन दुकान के बाहर अन्य दोपहिया वाहनों के साथ खड़े थे, जब यह चट्टान गिरने की घटना घटी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वाहन मालिकों को इस नुकसान की भरपाई के लिए तत्काल राहत राशि प्रदान की जाए।

इसके साथ ही, लोगों ने दुर्घटना स्थल पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से चैक डैम या सुरक्षा दीवार जैसी स्थायी संरचना बनाने की मांग उठाई है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। लोगों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी छोटे स्तर पर भूस्खलन जैसी घटनाएं होती रही हैं, लेकिन अब स्थिति और गंभीर होती जा रही है।

एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने जानकारी दी कि इस हादसे में एक बाइक और एक स्कूटी को नुकसान हुआ है लेकिन किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस के पास इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है, इसलिए अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत के द्रोणाचार्य कॉलेज में शुरू हुआ मेडिटेशन रूम, विद्यार्थियों को मिलेगा तनाव से मुक्ति और मानसिक शांति का नया ठिकाना

द्रोणाचार्य शिक्षण महाविद्यालय रैत में विद्यार्थियों और शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य व आत्मिक शांति के लिए मेडिटेशन रूम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बीके महेश डोगरा ने ब्रेन साइंस, माइंड अवेकनिंग और ध्यान के महत्व पर जानकारी दी।

Kangra: शाहपुर में NSS शिविर का छठा दिन खास, 43 स्वयंसेवियों ने किया नागरिक अस्पताल का दौरा; प्रोफेसर ने दिया सफलता का मंत्र

शाहपुर स्कूल में NSS शिविर के छठे दिन 43 स्वयंसेवियों ने नागरिक अस्पताल का भ्रमण किया और विद्यालय परिसर में पौधों की देखभाल की। प्रोफेसर श्वेता कोहली ने विद्यार्थियों को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।

Kangra: शाहपुर के क्रिकेटर ने रचा इतिहास, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर बने हिमाचल के पहले गेंदबाज

हिमाचल के शाहपुर निवासी अर्पित गुलेरिया ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। वह इस टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाले हिमाचल के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

Kangra: ज्वाली में 17 वर्षीय युवती का घर के पास पेड़ से लटका मिला शव, 4 दिन से थी लापता; जांच में जुटी पुलिस

कांगड़ा जिले के ज्वाली की ग्राम पंचायत भाली में 17 वर्षीय लापता युवती का शव घर के पास पेड़ से लटका मिला। युवती 17 नवंबर से लापता थी। कोटला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।