Bilaspur: 14 दिसंबर को इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, पहले जान लें पूरा शटडाउन शेड्यूल

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर जिले में 14 दिसंबर, रविवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते बिलासपुर शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में आंशिक और पूर्ण शटडाउन किया जाएगा।

विद्युत उपमंडल-2 के सहायक अभियंता रविंद्र चौधरी ने बताया कि रौड़ा अनुभाग के अंतर्गत आने वाले आईटीआई चौक, औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा और उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।

वहीं, विद्युत उपमंडल नंबर-1 घुमारवीं के सहायक अभियंता सचिन आर्य ने जानकारी दी कि 14 दिसंबर को 11 केवी गाहर पध्यान फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों सिल्ह, रछेड़ा, नैन, बरोटा, टिक्कर, सोइ रोपड़ी, गलासीं, कोठी भराड़ी, कुरनवाड़ी और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इन क्षेत्रों में विद्युत उपकरणों की मरम्मत और पेड़ों की टहनियों की छंटाई का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान सहयोग करें, ताकि आवश्यक कार्य समय पर और सुरक्षित रूप से पूरा किया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chambi Hockey Tournament: जयंती माता क्लब कांगड़ा बना चैंपियन, फाइनल में डढमब 11 को 3-1 से हराया

चंबी खेल मैदान में आयोजित चौथी सिकंदर सैनी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में जयंती माता क्लब कांगड़ा ने डढमब 11 को फाइनल में 3-1 से हराकर खिताब जीता। पुरस्कार वितरण समारोह में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

HPNLU Shimla Convocation: पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत 3 दिग्गजों को मिली डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि, CM सुक्खू ने कही बड़ी बात

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला के तीसरे दीक्षांत समारोह में पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत तीन न्यायिक हस्तियों को डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि दी गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कमजोर वर्ग तक न्याय पहुंचाने और न्यायिक व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया, जबकि न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश ने युवा वकीलों को AI जैसी नई तकनीकें अपनाने की सलाह दी।

Jwalamukhi Navratri 2026: विधायक संजय रत्न ने झंडा चढ़ाकर किया मेलों का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

श्री ज्वालामुखी मंदिर में आश्विन शरदकालीन नवरात्रों का शुभारंभ विधायक संजय रत्न ने पारंपरिक झंडा चढ़ाकर किया। उन्होंने पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर के किसी भी मंदिर का रास्ता बंद न किया जाए।

Churdhar Rescue Operation: घने जंगल में रास्ता भटके 2 लोग, रात 3 और सुबह 5 बजे पुलिस ने ऐसे बचाई जान

चूड़धार के घने जंगलों में रास्ता भटके कुल्लू और सिरमौर जिले के दो लोगों को चौपाल पुलिस ने रातभर तलाश अभियान चलाकर सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने रात 3 बजे अजय कुमार और सुबह 5 बजे नक्श ठाकुर को खोजा। दोनों स्वस्थ पाए गए और उन्हें उनके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।