Chamba: चम्बा के तीसा में JE की रहस्यमयी मौत! पार्टी में हुई बहस के बाद नाले में मिला शव – जांच में सामने आई चौंकाने वाली साजिश

Date:

--Advertisement--

चम्बा जिले के तीसा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) नवीन कुमार की रहस्यमयी मौत के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। गंड (चम्बा) निवासी नवीन कुमार हाल ही में एक होटल में पार्टी के लिए पहुंचे थे, जहां उनके साथ कंपनी के दो अधिकारी विकास और अंकित, एक ठेकेदार राहुल चौहान और होटल का संचालक विकास भी मौजूद थे। पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। इस दौरान नवीन कुमार की नाक से खून बहने लगा, जिसे होटल कर्मचारियों ने साफ किया था। झगड़े के बाद नवीन काफी देर तक होटल की सीढ़ियों पर बैठा रहा और फिर कमरे में लौट गया।

Advertisement – HIM Live Tv

घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। नूरपुर से पहुंची RFSL की टीम को कमरे के अंदर और होटल के बाहर खून के धब्बे मिले, जिन्हें मिटाने की कोशिश की गई थी। ये सभी सबूत अब जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ये खून के निशान मारपीट की पुष्टि करते हैं। होटल स्टाफ से पूछताछ में भी यही बात सामने आई कि पार्टी के दौरान बहस और हाथापाई हुई थी।

सबसे हैरानी की बात यह रही कि नवीन कुमार के लापता होने की सूचना रातभर किसी ने नहीं दी। यहां तक कि होटल के बाहर खड़ी उनकी बाइक भी जस की तस मिली। सुबह स्थानीय लोगों को नवीन कुमार का शव पास के नाले में पड़ा मिला, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने के बाद जब पुलिस ने जांच की तो पाया कि पार्टी में शामिल तीन लोग अभी भी होटल के अंदर मौजूद थे। उन्होंने रातभर किसी को सूचना नहीं दी और न ही सुबह मौके पर पहुंचे।

इन सभी घटनाओं से यह शक गहराता जा रहा है कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि साजिश हो सकती है। खून के धब्बों को मिटाने की कोशिश, रातभर चुप्पी और सुबह होटल में छिपकर बैठे रहना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के नेतृत्व में मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। होटल का सीसीटीवी फुटेज और अन्य रिकॉर्ड पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। इनकी जांच की जा रही है कि कहीं रिकॉर्डिंग के साथ छेड़छाड़ तो नहीं की गई। अगर ऐसा पाया गया तो होटल संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है।

फिलहाल, इस मामले में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए चारों लोगों – विकास, अंकित, राहुल चौहान और होटल संचालक विकास – पर संदेह गहराता जा रहा है। सभी सबूत जांच के लिए भेजे जा चुके हैं और रिपोर्ट के आने के बाद इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद इस रहस्य से जल्द पर्दा उठेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: मंडी में अधिकारियों पर जमकर बरसीं कंगना रणौत, बोलीं- जुमले नहीं, जमीन पर काम चाहिए; ‘एक दिन प्रशासन मिला तो सारी फाइलें निपटा...

मंडी में दिशा समिति की बैठक में सांसद कंगना रणौत अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जमकर नाराज हुईं। उन्होंने कहा कि जुमले और स्पष्टीकरण नहीं, धरातल पर काम चाहिए। सांसद निधि और केंद्रीय योजनाओं की स्वीकृत राशि खर्च न होने पर अधिकारियों से जवाबदेही तय करने को कहा।

Kangra: द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में रोटरैक्ट क्लब ने ‘Spreading Smiles’ के साथ मनाया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को चॉकलेट-कार्ड और पेन देकर जताया आभार

द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज रैत में रोटरैक्ट क्लब ने “Spreading Smiles” थीम के साथ शिक्षक दिवस मनाया। कार्यक्रम में शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया और रोटरी क्लब शाहपुर ने पांच शिक्षकों को Teachers’ Award 2026 प्रदान किया।

Kangra: डीएवी स्कूल मनेई में शिक्षक दिवस की धूम, गीत-नृत्य और कविताओं से छात्रों ने शिक्षकों को दिया खास सम्मान

डीएवी स्कूल मनेई में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, भाषण और कविताओं की प्रस्तुतियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। शिक्षकों के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

Kangra: शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने 5 शिक्षकों को किया सम्मानित, डॉ. विजय शर्मा बोले- शिक्षक ही राष्ट्र के सच्चे निर्माता

शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने पीजी द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में समारोह आयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच शिक्षकों को टीचर्स अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया। डॉ. विजय शर्मा ने शिक्षकों को राष्ट्र का सच्चा निर्माता बताया।