Kangra: भदरोया टोल बैरियर पर पंजाब नंबर टैक्सी द्वारा हमला, ₹60 हजार लूटकर फरार

Date:

--Advertisement--

डमटाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भदरोया से कंडवाल मार्ग पर स्थित टोल टैक्स बैरियर पर बीती रात एक गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक पंजाब नंबर की टैक्सी (PB 01D-8761) जब टोल बैरियर पर पहुंची तो टोल कर्मियों ने उसे रोककर सामान्य प्रक्रिया के तहत टोल टैक्स की पर्ची कटवाने के लिए कहा। इस पर टैक्सी में सवार लोगों ने बहस शुरू कर दी और टोल न भरने की धमकी देते हुए कहा कि उन्हें कोई नहीं रोक सकता।

Advertisement – HIM Live Tv

टोल कर्मियों द्वारा नियम अनुसार कार्य करने की कोशिश पर विवाद और बढ़ गया। कार में सवार लोगों ने धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया और देखते ही देखते स्थिति हिंसक हो गई। आरोप है कि इन लोगों के पास हथियार भी थे, जिनका प्रयोग कर उन्होंने टोल बैरियर पर मौजूद कर्मचारियों पर हमला कर दिया। घटना के दौरान टोल बूथ के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल को भी इन हमलावरों ने हथियारों से तोड़ दिया।

हमले के बाद आरोपियों ने टोल बैरियर से ₹60 हजार नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए। इस पूरी घटना की रिकॉर्डिंग टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में हो चुकी है, जो जांच में मददगार साबित हो रही है। घटना की सूचना तुरंत डमटाल पुलिस थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित कर दी गई है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

6 साल के मासूम को रावी में फेंकने वाला पिता 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, 4 दिन बाद भी बच्चे का सुराग नहीं

चंबा में 6 साल के मासूम को रावी नदी में फेंकने के आरोपी पिता को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के चार दिन बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

थुरल कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, PWD कर्मचारी रजत कुमार की मौत; बाइक सवार कपिल गंभीर घायल

कांगड़ा के थुरल कॉलेज के पास पालमपुर-सुजानपुर मार्ग पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर में PWD कर्मचारी रजत कुमार की मौत हो गई। हादसे में दूसरा बाइक सवार कपिल गंभीर रूप से घायल हुआ है।

चंडीगढ़ मंडी में पार्किंग विवाद बना खूनी खेल, हिमाचल के ऊना निवासी आढ़ती की चाकू मारकर हत्या

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 सब्जी मंडी में पार्किंग विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी 43 वर्षीय आढ़ती देशराज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

नाहन से युवती लापता, घर छोड़ने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस

नाहन से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता होने से पहले जारी वीडियो में युवती ने माता-पिता पर प्रताड़ना और शादी के दबाव समेत कई आरोप लगाए। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।