चंबा में पिता ने 6 साल के बेटे को रावी नदी में फेंकने की दी सूचना, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस-एनडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

Date:

--Advertisement--

चंबा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी से फोन पर हुई बहसबाजी के बाद एक व्यक्ति ने अपने छह वर्षीय बेटे को रावी नदी में फेंकने की बात पुलिस को बताई। घटना के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें बच्चे की तलाश में नदी में सर्च अभियान चला रही हैं। खबर लिखे जाने तक बच्चे का पता नहीं चल पाया था। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार हितेश कुमार (30) पुत्र जयपाल निवासी गांव डभूंई, डाकघर कियाणी सोमवार रात करीब आठ बजे अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई। हितेश की पत्नी करीब एक माह से अपने मायके अमृतसर में साढ़े तीन वर्षीय छोटे बेटे के साथ रह रही है, जबकि छह वर्षीय बड़ा बेटा पिता के साथ परेल में रह रहा था।

पुलिस के मुताबिक बहसबाजी के बाद हितेश अपने बेटे गगनदीप को लेकर परेल पुल के पास पहुंचा और उसे रावी नदी में फेंक दिया। इसके बाद मंगलवार सुबह उसने खुद पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। शुरुआत में पुलिस को उसकी बात पर संदेह हुआ, लेकिन मौके पर पहुंचकर जांच करने पर बच्चा क्वार्टर से लापता मिला। इसके बाद पुलिस ने हितेश को गिरफ्तार कर लिया और बच्चे की तलाश शुरू कर दी।

Advertisement

एएसपी चंबा दिनेश शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोग नदी के किनारे बच्चे की तलाश में जुटे रहे। इसके बाद लापता बच्चे की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीमें भी सर्च अभियान में शामिल हो गईं। रावी नदी में लगातार तलाश की जा रही है।

करीब एक साल से परेल में रह रहा था आरोपी

हितेश पिछले करीब एक वर्ष से परेल में किराये के कमरे में रह रहा था। इससे पहले वह बद्दी की एक निजी कंपनी में काम करता था। वर्तमान में उसके घर में दिहाड़ी-मजदूरी करने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी की पत्नी का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पति-पत्नी के बीच फोन पर ऐसी क्या बात हुई, जिसके बाद हितेश ने कथित तौर पर अपने बेटे को रावी नदी में फेंक दिया। पुलिस घटनाक्रम से जुड़ी अन्य जानकारियां भी जुटा रही है।

बच्चे की तलाश जारी, मामले की गहराई से जांच

खबर लिखे जाने तक छह वर्षीय गगनदीप का पता नहीं चल पाया था। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें रावी नदी में लगातार सर्च अभियान चला रही थीं। एसपी चंबा विजय सकलानी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बच्चे की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में आधी रात से पेट्रोल-डीजल महंगा, हर लीटर पर लगा 60 पैसे का नया सेस; जानें अब कितनी हुई कीमत

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार मध्यरात्रि से पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल 60 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने अनाथ एवं विधवा सेस लागू करने की अधिसूचना जारी की है। शिमला में पेट्रोल अब 103.05 रुपये प्रति लीटर होगा।

Kangra: आलमपुर में टैक्सी की तलाशी के दौरान 7.01 ग्राम चिट्टा बरामद, 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने आलमपुर में गुप्त सूचना के आधार पर टैक्सी की तलाशी लेकर 7.01 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस के अनुसार नशीला पदार्थ सिगरेट के डिब्बे में छिपाकर रखा गया था। मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शाहपुर में खुलेगा FCI का आधुनिक स्टील साइलो? विधायक केवल सिंह पठानिया ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के सामने उठाई बड़ी मांग

शाहपुर में गेहूं और चावल के लिए आधुनिक FCI स्टील साइलो खोलने की मांग उठी है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात कर किसानों और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को रखा।

Kangra: आपदा में उजड़े परिवारों के लिए पूर्व सैनिक बने सहारा, बोह घाटी में 31 हजार का घरेलू सामान बांटा

शाहपुर के पूर्व सैनिकों ने बोह घाटी के आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए करीब 31 हजार रुपये का घरेलू सामान भेंट किया। घड़गू और स्पैडा गांव में भूस्खलन से दर्जन से अधिक घर और कुछ पशुशालाएं प्रभावित हुई थीं।