Chamba: बरौर में युवक की संदिग्ध मौत से उबाल, मंत्री का काफिला रोका; परिजनों ने CBI जांच और जीरो FIR की उठाई मांग

Date:

--Advertisement--

चंबा जिले के बरौर क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को परिजन और ग्रामीण न्याय की मांग लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिले। मंत्री साहो दौरे पर जा रहे थे, तभी ग्रामीणों ने उनका काफिला रोक लिया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की।

मृतक की पत्नी ने मंत्री के सामने दर्द बयां करते हुए कहा कि उनका पति निजी ट्रक चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था, लेकिन दुश्मन रास्ते में घात लगाए बैठे थे। अब बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। उन्होंने कहा कि घटना को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि उनके पति और परिवार को पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी थीं। अब उनके पति की जान चली गई है। उन्होंने मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि लोगों का कानून और पुलिस पर भरोसा बना रहे।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि वे परिवार के दर्द को समझते हैं और जांच में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है।

इस दौरान विधायक नीरज नैय्यर ने भी परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और कहा कि वे खुद उनके घर जाकर बात करेंगे। इस पर मृतक की पत्नी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अब घर आकर क्या होगा। एक ग्रामीण ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान क्षेत्रवासियों ने कांग्रेस का साथ दिया, लेकिन घटना के तीन दिन बाद भी विधायक पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचे। इसे लेकर लोगों में रोष देखा गया।

मृतक के भाई अनिल कुमार ने मांग की कि मामले में तुरंत जीरो एफआईआर दर्ज की जाए और सीबीआई जांच करवाई जाए। हालांकि उन्होंने अब तक की पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताया है।

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को सोनू कुमार (36), पुत्र प्रकाश चंद, निवासी गांव छमैरी, रोज की तरह रात में अपना टिप्पर खड़ा कर घर लौट रहे थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। बाद में ग्रामीणों ने उन्हें ढांक से नीचे पानी में अचेत अवस्था में पाया, जबकि उनका मोबाइल फोन सड़क पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें एम्बुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं और इसको लेकर धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।