मंडी

Mandi: मंडी में फिर धंसी धरती! आधी रात 60 फुट गहरा गड्ढा, परिवार ने जान बचाकर छोड़ा घर

मंडी-मनाली नेशनल हाईवे पर डयोड क्षेत्र में 60 फुट गहरा गड्ढा बनने से हड़कंप मच गया। देर रात हुई इस घटना के बाद परिवार ने घर खाली कर दिया। स्थानीय लोग फोरलेन टनल निर्माण को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

Mandi: “हिमाचल छोड़ बिहार क्यों भागे सुक्खू?” — जयराम ठाकुर का सीधा वार, कहा झूठ के सहारे चला रहे हैं प्रचार! 

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर बिहार चुनाव प्रचार के बहाने हिमाचल की आपदा से ध्यान हटाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सुक्खू झूठे दावों के जरिए जनता को भ्रमित कर रहे हैं और महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। जयराम ने सरकार पर डिजास्टर एक्ट की आड़ में चुनाव टालने का भी आरोप लगाया।

Mandi: कुल्लू के तस्कर को बड़ी सजा! मंडी की अदालत ने सुनाई 17 साल की कैद और ₹1.7 लाख जुर्माना

मंडी की अदालत ने 2019 के ड्रग केस में कुल्लू निवासी तूले सिंह को 17 साल की कैद और ₹1.7 लाख जुर्माने की सजा सुनाई। पुलिस ने आरोपी के पास से 6.3 किलो चरस और 413 ग्राम अफीम बरामद की थी। अदालत ने अन्य तीन आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।

Mandi: करसोग के जंगलों में मचा हाहाकार: वन तस्करों ने दिनदहाड़े काट डाले देवदार के पेड़, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया विभाग

मंडी जिले के करसोग में वन तस्करों ने देवदार के पेड़ों पर आरी चला दी। वायरल वीडियो के बाद वन विभाग हरकत में आया और मौके से लकड़ी जब्त की। छह पेड़ों की अवैध कटान की पुष्टि हुई है। DFO ने कहा कि तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

Mandi: सांसद कंगना रणौत ने विकास कार्यों पर दिखाई सख्ती: कहा—“बजट है, तो ढिलाई क्यों?” दिशा समिति की बैठक में कंगना ने अधिकारियों को...

सांसद कंगना रणौत ने मंडी में दिशा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को विकास कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों, नदियों, नशा-निवारण और शिक्षा सुधार से जुड़े प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की और कहा कि किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Himachal: कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी! बठिंडा कोर्ट में मांगी बुजुर्ग महिला से माफी, कहा— “किसी को ठेस पहुंचाना मेरा मकसद नहीं था”

बठिंडा कोर्ट में मानहानि मामले की पेशी के दौरान भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने किसान आंदोलन की बुजुर्ग महिला महिंदर कौर से माफी मांग ली। कंगना ने कहा कि उनका किसी महिला का अपमान करने का इरादा नहीं था।

Popular

Subscribe

--Advertisement--