काँगडा
Kangra: धर्मशाला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम — विशेषज्ञ बोले, “जलवायु परिवर्तन अब भविष्य नहीं, वर्तमान की सच्चाई है”
HIM Live Tv - 0
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय जलवायु दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अभियंता ई. वरुण गुप्ता ने कहा कि जलवायु परिवर्तन कोई भविष्य का खतरा नहीं, बल्कि वर्तमान की सच्चाई है। उन्होंने छात्रों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
Kangra: देहरा बनेगा “स्वच्छ और समृद्ध शहर”: विधायक कमलेश ठाकुर ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश
HIM Live Tv - 0
देहरा में “स्वच्छ शहर–समृद्ध शहर कार्यक्रम” की समीक्षा बैठक में विधायक कमलेश ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए सभी विभाग मिलकर काम करें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही देहरा को एक आदर्श शहर के रूप में विकसित किया जा सकता है।
Kangra: नागनी माता मंदिर की 8 दुकानों में लगी आग का खुलासा! आरोपी गिरफ्तार, किराए को लेकर दिया था धमकी भरा अल्टीमेटम
HIM Live Tv - 0
नूरपुर के नागनी माता मंदिर परिसर में 8 दुकानों को आग लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दुकानदारों पर दुकानें किराए पर देने का दबाव बना रहा था और मना करने पर उन्हें जलाने की धमकी दी थी। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
Kangra: सात जन्मों का साथ निभाया सच में: सुलह के बुजुर्ग दंपति ने कुछ घंटों के अंतराल में त्यागा संसार
HIM Live Tv - 0
कांगड़ा जिले के सुलह क्षेत्र में प्रेम और समर्पण की मिसाल देखने को मिली। गांव कथियाड़ा के बुजुर्ग दंपति ने कुछ ही घंटों के अंतर में संसार त्याग दिया। 82 वर्षीय ब्रह्मी देवी के निधन के बाद उनके पति 90 वर्षीय बेलू राम ने भी शाम को प्राण त्याग दिए। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
Kangra: नालागढ़ के लोगों का फूटा गुस्सा: चालक की मौत को दो महीने बीतने के बाद भी आरोपी फरार, कांगड़ा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
HIM Live Tv - 0
नालागढ़ के लोगों ने कांगड़ा पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि दो महीने पहले चालक की मौत के मामले में पुलिस अब तक आरोपी को नहीं पकड़ पाई है, जबकि इलाके में सीसीटीवी कैमरे मौजूद हैं। पूर्व विधायक लखविंदर राणा ने पुलिस की नाकामी पर सवाल उठाए और कहा कि गरीब परिवार के लिए यह इंसाफ की लड़ाई है।
Kangra: धर्मशाला में बना हिमाचल का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क, नवंबर में सीएम सुक्खू करेंगे उद्घाटन
HIM Live Tv - 0
धर्मशाला के चैतड़ू में हिमाचल का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क बनकर तैयार है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू नवंबर में इसका उद्घाटन करेंगे। 18.29 करोड़ की लागत से बने इस अत्याधुनिक पार्क में युवाओं को सस्ती दरों पर इनक्यूबेशन स्पेस और रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे हिमाचल जल्द ही आईटी हब के रूप में उभरेगा।
Popular
Subscribe
--Advertisement--

