काँगडा
Kangra: भवारना में जहरीला पदार्थ खाने वाली 42 वर्षीय महिला की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
HIM Live Tv - 0
भवारना थाना क्षेत्र में 42 वर्षीय तलाकशुदा महिला की जहरीला पदार्थ खाने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे पालमपुर अस्पताल से टांडा रेफर किया गया था। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Kangra: होशियारपुर रोड पर ज्वेलरी शॉप में आधी रात चोरी, 400 ग्राम चांदी ले उड़े चोर; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
HIM Live Tv - 0
कांगड़ा के होशियारपुर रोड स्थित सोने-चांदी की दुकान में सोमवार रात करीब 2 बजे चोरों ने सेंध लगाकर करीब 400 ग्राम चांदी का सामान चोरी कर लिया। एक चोर मंकी कैप पहनकर आधे उठे शटर के नीचे से दुकान में घुसा, जबकि उसके साथी बाहर पहरा देते रहे। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Kangra: मैक्लोडगंज में राजस्थान के युवक से 114.95 ग्राम चरस बरामद, अप्पर धर्मकोट में पुलिस की कार्रवाई
HIM Live Tv - 0
मैक्लोडगंज पुलिस ने अप्पर धर्मकोट में कार्रवाई करते हुए राजस्थान के युवक गिरधारी लाल सैन को 114.95 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
कांगड़ा में पंचायत प्रधान से मारपीट, चिट्टा तस्करी के पुराने आरोपी पर पुलिस का शिकंजा
HIM Live Tv - 0
कांगड़ा की ग्राम पंचायत हलेडकंला के प्रधान अरुण चौधरी से मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी ब्रजेश कुमार उर्फ मामू को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी चिट्टा तस्करी से जुड़े मामलों में संलिप्त रहा है और फिलहाल जमानत पर था।
Kangra: दिल्ली की फ्लाइट से पहले अस्पताल पहुंचे केवल सिंह पठानिया, सुबह 6:30 बजे से जनसमस्याओं के समाधान में जुटे
HIM Live Tv - 0
शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया दिल्ली रवाना होने से पहले सोमवार सुबह सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचे। उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और अस्पताल स्टाफ को बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए।
Kangra: चोरी की स्कूटी चाय बागान से बरामद, आरोपी गिरफ्तार; कांगड़ा में बाइक चोरी के आरोपी पर भी पुलिस का शिकंजा
HIM Live Tv - 0
पंचरुखी पुलिस ने सलियाणा से स्कूटी चोरी के मामले में मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पट्टी स्थित चाय बागान से चोरी की गई स्कूटी बरामद की गई। वहीं, कांगड़ा बस स्टैंड के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पंजाब निवासी दिलबाग सिंह को शाहपुर से गिरफ्तार किया गया है।
Popular
Subscribe
--Advertisement--

