हिमाचल
Kangra: धर्मशाला में 23 वर्षीय विवाहित महिला की संदिग्ध मौत, मायके वालों का हंगामा — ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप!
HIM Live Tv - 0
धर्मशाला में 23 वर्षीय विवाहित महिला की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम से पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर टांडा मेडिकल कॉलेज के बाहर जमकर हंगामा हुआ।
Solan: 50 बच्चों की जान बचाने वाला हीरो बना बस चालक! सोलन में बड़ा हादसा टल गया
HIM Live Tv - 0
सोलन में अम्बाला के निजी स्कूल की बस की ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा टल गया। चालक ने तुरंत निर्णय लेकर बस को मिट्टी के ढेर पर चढ़ा दिया, जिससे सभी 50 यात्री सुरक्षित बच गए। उसकी होशियारी की सबने तारीफ की।
Bilaspur: भराड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! दो युवक 16.19 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार, देर रात चली नशा विरोधी मुहिम
HIM Live Tv - 0
भराड़ी पुलिस ने रात के समय गश्त के दौरान दो युवकों को 16.19 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
Shimla: शिमला में 3 नवंबर से नहीं चलेंगी निजी बसें! अनिश्चितकालीन हड़ताल से बढ़ेंगी आम लोगों की मुश्किलें
HIM Live Tv - 0
शिमला में 3 नवंबर से निजी बसें नहीं चलेंगी, क्योंकि निजी बस यूनियन ने प्रशासन और HRTC के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियन का आरोप है कि 12 अक्टूबर को हुई बैठक में लिए गए फैसलों को अब तक लागू नहीं किया गया। हड़ताल से हजारों यात्रियों को दिक्कत होगी।
Hamirpur: HPTU हमीरपुर ने जारी किया दिसंबर परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल! 3 दिसंबर से शुरू होंगी एग्ज़ाम, देखें पूरी डिटेल
HIM Live Tv - 0
HPTU हमीरपुर ने दिसंबर 2025 की स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी की हैं। परीक्षाएं 3 दिसंबर से शुरू होकर 7 जनवरी 2026 तक चलेंगी। विश्वविद्यालय ने संस्थानों से 15 नवंबर तक फीडबैक मांगा है और 20 नवंबर को अंतिम परीक्षा सूची जारी होगी।
Kullu: “देवता बोले – अब भी नहीं सुधरे इंसान तो रघुनाथ जी के चरण छूकर बह जाएगी ब्यास!” नग्गर में 250 देवी-देवताओं की चेतावनी
HIM Live Tv - 0
नग्गर कैसल में आयोजित देव संसद में कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति के 250 देवी-देवताओं ने देव स्थलों से छेड़छाड़ और गौ माता की अनदेखी पर सख्त चेतावनी दी। देवताओं ने कहा — “अगर इंसान नहीं सुधरे, तो रघुनाथ जी के चरण छूकर ब्यास भी बह सकती है।”
Popular
Subscribe
--Advertisement--

