हिमाचल

Kangra: कांगड़ा के नगरोटा बगवां में दर्दनाक हादसा: फोरलेन निर्माण के दौरान करंट लगने से कर्मचारी की मौत, कंपनी पर लापरवाही के आरोप

कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से 52 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई। यह इस प्रोजेक्ट में तीसरी मौत है। स्थानीय लोगों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि प्रबंधन ने मुआवजे का आश्वासन दिया है।

Kangra: कांगड़ा के बैजनाथ में सनसनी: पत्नी से प्रेम प्रसंग के शक में युवक की हत्या, पुलिस ने 72 घंटे में आरोपी को दबोचा

कांगड़ा के बैजनाथ में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 72 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रेम प्रसंग के शक में हुए इस कत्ल ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

Bilaspur: मां नयना देवी के दरबार पहुंचीं CM सुक्खू की माता संसार देई, मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

श्री नयना देवी मंदिर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की माता संसार देई ने मां के चरणों में शीश नवाया। उन्होंने विधिवत पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर न्यास ने उन्हें चुनरी और प्रसाद देकर सम्मानित किया, जबकि अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Una: ऊना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! कैंटर से पकड़ी 200 पेटियां अवैध शराब, दो तस्कर गिरफ्तार 

ऊना में SIU और थाना सदर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर कैंटर से 200 पेटियां अवैध शराब की पकड़ीं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। शुरुआती जांच में सामने आया कि शराब की यह खेप दूसरे राज्यों में तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी।

Solan: बघाट बैंक लोन डिफॉल्टर केस में बड़ी कार्रवाई! पुलिस ने गारंटर को किया गिरफ्तार, करोड़ों की रिकवरी दांव पर

बघाट बैंक लोन डिफॉल्टर केस में सोलन पुलिस ने गारंटर विनोद कुमार को गिरफ्तार किया। फर्म पर 3.49 करोड़ रुपए की देनदारी है। कोर्ट के वारंट के बाद कार्रवाई की गई। अब तक 8 डिफॉल्टर पुलिस के शिकंजे में आ चुके हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

Shimla: रामपुर में लगा विशाल विधिक साक्षरता शिविर: नशे, बच्चों की सुरक्षा और पर्यावरण पर जागरूक हुए सैकड़ों लोग 

रामपुर में आयोजित विशाल विधिक साक्षरता शिविर में न्यायाधीशों और अधिकारियों ने कानून की जागरूकता, नशा मुक्ति, बच्चों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता फैलाई। लघु नाटिका और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई।

Popular

Subscribe

--Advertisement--