हिमाचल

Sirmaur: पांवटा साहिब में बड़ा ड्रग्स ऑपरेशन: चिट्टा और नशीली गोलियों की खेप बरामद, दो गिरफ्तार

सिरमौर जिला पुलिस को पांवटा साहिब में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में चिट्टा और 100 नशीली गोलियां बरामद कीं और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Solan: आपदा राहत में पूर्व सैनिकों की बड़ी पहल, एक्स सर्विसमेन लीग ने दिया 70 हजार का योगदान

सोलन की एक्स सर्विसमेन लीग ने आपदा राहत कोष के लिए 70 हजार रुपये का चैक उपायुक्त मनमोहन शर्मा को भेंट किया। प्रशासन ने इस योगदान की सराहना की और इसे प्रेरणादायक बताया।

Kangra: धर्मशाला में आक्रोश रैली से पहले उत्साह चरम पर, कांगड़ा में BJYM कार्यकर्ताओं ने झंडों से सजाया गग्गल–शाहपुर मार्ग

व्यवस्था परिवर्तन के तीन वर्ष पूरे होने पर 4 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाली विशाल आक्रोश रैली से पहले BJYM कांगड़ा कार्यकर्ताओं ने गग्गल–शाहपुर मार्ग को पार्टी झंडों से सजाया। वरिष्ठ नेताओं के आगमन से युवाओं में उत्साह देखने को मिला।

Solan: बद्दी पुलिस का बड़ा एक्शन! स्कूलों के पास 150 दुकानों की धड़ाधड़ चेकिंग, तंबाकू बेचने वालों पर गिरी गाज

एंटी चिट्टा अभियान के तहत बद्दी पुलिस ने शैक्षणिक संस्थानों के पास तंबाकू की अवैध बिक्री रोकने के लिए बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। 150 दुकानों की जांच में 42 चालान किए गए और ₹4300 जुर्माना वसूला गया।

Kangra: रिड़कमार कॉलेज में अतिरिक्त निदेशक का औचक निरीक्षण, नई भवन संरचना पर दिए अहम निर्देश

उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. हरीश कुमार ने राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षण व्यवस्था, संसाधनों और प्रस्तावित नए भवन स्थल का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Kangra: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा में बाण गंगा घाट का किया लोकार्पण, संध्याकालीन आरती से हुई शुरुआत

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा में 2.20 करोड़ रुपये लागत से बने नव-निर्मित बाण गंगा घाट का लोकार्पण किया। घाट में संध्याकालीन आरती और आधुनिक सुविधाएं श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगी।

Popular

Subscribe

--Advertisement--