हिमाचल

अनिरुद्ध सिंह राणा ने ग्राम पंचायत चैड़ी में 3.40 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन किया, सड़क और स्कूल समेत कई परियोजनाओं का निरीक्षण

हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चैड़ी में 3.40 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने चैड़ी–निहारी सड़क, सामुदायिक भवन, स्कूल और पेयजल योजनाओं का निरीक्षण किया। मंत्री ने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा और खेल सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता बताया और कई नई घोषणाएं भी कीं।

Kangra: शाहपुर–बोह सड़क बनेगी धारकण्डी क्षेत्र की विकास की नई राह, निरीक्षण के दौरान विधायक पठानिया ने जताया संतोष

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बासा में 18 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन शाहपुर–बोह सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जताते हुए कहा कि यह सड़क धारकण्डी क्षेत्र की सात पंचायतों के लिए वरदान साबित होगी और क्षेत्र में पर्यटन और आवागमन को नई दिशा मिलेगी।

Himachal: जयराम ठाकुर ने कांग्रेस को घेरा: कहा- हिमाचल में झूठ बोलने वाली एक्सप्रैस ट्रेन चल रही

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बद्दी में प्रदेश भाजपा की संगठनात्मक बैठक में कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस के वायदों को झूठी गारंटी का बंडल बताया और कहा कि वित्तीय संकट के कारण राज्य में विकास कार्य ठप्प हो गए हैं। ठाकुर ने कांग्रेस को जनता का धोखा देने वाली सरकार करार दिया।

Himachal: हिमाचल कांग्रेस का वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान रहा सफल, 1.35 लाख से ज्यादा हस्ताक्षर जुटाए

हिमाचल कांग्रेस ने “वोट चोर-गद्दी छोड़” अभियान के तहत 1 लाख से ज्यादा हस्ताक्षर जुटाए। राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ वर्चुअल बैठक में प्रदेश प्रभारी और अन्य नेताओं ने अभियान की सफलता की रिपोर्ट हाईकमान को सौंप दी।

Himachal: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल-अंटी दौरे में किया पंचायत भवन का लोकार्पण, खेल और स्वास्थ्य पर भी फोकस

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल के अंटी में 26 लाख रुपए से निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया और पंन्द्रानु में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही पब्बर वैली यूथ क्लब की वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन कर युवाओं को खेलों के महत्व पर जोर दिया।

Hamirpur: हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में जुआ खेलते 4 पकड़े गए, 2 सरकारी और 2 सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल

हमीरपुर पुलिस ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में जुआ खेलते हुए चार लोगों को रंगे हाथ पकड़ा। इनके पास से 2430 रुपए बरामद हुए। गिरफ्तार व्यक्तियों में 2 सरकारी कर्मचारी और 2 सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।

Popular

Subscribe

--Advertisement--