Himachal: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल-अंटी दौरे में किया पंचायत भवन का लोकार्पण, खेल और स्वास्थ्य पर भी फोकस

Date:

--Advertisement--

जुब्बल-अंटी दौरे पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया पंचायत भवन का लोकार्पण, स्वास्थ्य और खेलों पर भी जताया जोर

जुब्बल: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर अपने गृह क्षेत्र जुब्बल के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने उप तहसील सरस्वती नगर के अंटी में 26 लाख रुपए से निर्मित पंचायत भवन (दूसरी मंज़िल) का लोकार्पण किया।

साथ ही उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की सीमावर्ती पंचायत पंन्द्रानु में “पब्बर वैली यूथ क्लब” द्वारा आयोजित पंचायत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसके अलावा, पंन्द्रानु में निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया।

जनसभा में मंत्री ने दी शुभकामनाएं:

अंटी में आयोजित जनसभा में रोहित ठाकुर ने स्थानीय लोगों को पंचायत भवन के निर्माण पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह भवन पंचायत के कामकाज में सुविधा बढ़ाएगा और आम जनता को लाभ मिलेगा।

सड़क और विकास कार्य:

मंत्री ने बताया कि जुब्बल-नावर कोटखाई में विकास कार्य जारी हैं। अंटी-चींग सड़क के स्तरोन्नति में 9.36 करोड़ और अंटी-सभाड़ सड़क में 12.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अंटी राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर स्थित एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जो नंदपुर और शुराचली क्षेत्र की पंचायतों को जोड़ता है।

उन्होंने पुलों और सुरक्षा दीवारों के निर्माण पर युद्धस्तरीय कार्यवाही के निर्देश भी दिए और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण:

पंन्द्रानु में 1.70 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का निरीक्षण करते हुए मंत्री ने कहा कि जुब्बल-नावर कोटखाई में कुल 10 ऐसे केंद्र निर्माणाधीन हैं, जो पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत हुए थे। इससे स्थानीय लोगों को उचित स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

खेलों से युवा स्वस्थ और नशे से दूर:

शिक्षा मंत्री ने वॉलीबाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए बताया कि इस तरह के खेल आयोजन युवाओं को स्वस्थ और नशे व असामाजिक गतिविधियों से दूर रखने में मदद करते हैं। इस प्रतियोगिता में 16 पंचायत और 16 स्थानीय टीमों सहित कुल 32 टीमें भाग ले रही थीं।

उन्होंने प्रदेश के खेल छात्रावासों का भी जिक्र किया, जहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। ठाकुर राम लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेल छात्रावास (कन्या) प्रदेश का सबसे बड़ा छात्रावास बनकर उभरा है।

पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी:

मंत्री ने ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि बढ़ाए जाने की जानकारी दी।

• स्वर्ण पदक: 3 करोड़ से 5 करोड़

• रजत पदक: 2 करोड़ से 3 करोड़

• कांस्य पदक: 1 करोड़ से 2 करोड़

इसी तरह एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में भी पुरस्कार राशि में भारी बढ़ोतरी की गई। साथ ही स्थानीय युवक मंडल को 50,000 रुपए देने की घोषणा भी की।

उपस्थित लोग:

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, निदेशक हिमफेड भीम सिंह झौटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोतीलाल सिथटा, स्थानीय प्रधान, जन प्रतिनिधि, बीडीओ जुब्बल करण सिंह, नायब तहसीलदार सरस्वती नगर दिनेश शर्मा और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।