हिमाचल
Kangra: धर्मशाला साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: 60 लाख के इन्वेस्टमेंट फ्रॉड केस में राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार
HIM Live Tv - 0
धर्मशाला साइबर थाना पुलिस ने 60 लाख रुपये के इन्वेस्टमेंट फ्रॉड केस में बड़ी सफलता हासिल करते हुए राजस्थान के कोटा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों से तीन दिन के पुलिस रिमांड के दौरान ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Himachal: हिमाचल के इंजीनियर को विदेश में मिला सच्चा प्यार: चंबा के विनय ठाकुर ने फिलीपींस की मारिया संग रचाई शादी, पठानकोट में दो...
HIM Live Tv - 0
हिमाचल के चंबा के इंजीनियर विनय ठाकुर ने फिलीपींस की मारिया से हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की। पश्चिम अफ्रीका में शुरू हुई यह प्रेम कहानी पठानकोट में दो संस्कृतियों के सुंदर मिलन में बदल गई।
Kangra: हिमाचल का सपूत ड्यूटी पर शहीद: छुट्टी से लौटे कुछ ही घंटों बाद SSB जवान की हार्ट अटैक से मौत
HIM Live Tv - 0
हिमाचल के देहरा के रहने वाले SSB जवान चमन लाल की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। छुट्टी से लौटे कुछ ही घंटों बाद उनका निधन हो गया। आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Himachal: हिमाचल में सियासी हंगामा: युवा कांग्रेस ने वोट चोरी के खिलाफ खोला मोर्चा, फूंका पीएम मोदी का पुतला!
HIM Live Tv - 0
हिमाचल युवा कांग्रेस ने वोट चोरी के विरोध में चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुतला फूंका और लोकतंत्र बचाने के लिए व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी।
Sirmaur: पांवटा साहिब में बड़ा प्रशासनिक ड्रामा: डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर का तबादला हाईकोर्ट ने रोका, नए अधिकारी को लौटना पड़ा खाली हाथ!
HIM Live Tv - 0
पांवटा साहिब में डीएसपी स्तर पर बड़ा उलटफेर! हाईकोर्ट ने डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर के तबादले पर रोक लगा दी है। सरकार द्वारा भेजे गए नए अधिकारी विजय कुमार रघुवंशी को फिलहाल वापस लौटना पड़ा है।
Shimla: शिमला में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, महिला की मौत — 5 लोग गंभीर घायल
HIM Live Tv - 0
शिमला जिले के रामपुर में एक बोलेरो कैंपर खाई में गिरने से महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा वाहन के अनियंत्रित होने से हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Popular
Subscribe
--Advertisement--

